फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing over a monetary transaction; youth injured.

Bareilly News: रुपये के लेनदेन पर फायरिंग, युवक घायल

Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Firing over a monetary transaction; youth injured.
बहेड़ी। सकरस गांव में रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच शनिवार देर रात झगड़ा हुआ। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक छर्रा लगने से घायल हो गया। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव के छत्रपाल राठौड़ उर्फ बबलू वीडियोग्राफी का काम करता है। उसके और अरुण सहवाग के बीच लंबे समय से रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। अरुण सहवाग के साथ कई अन्य लोग भी आ गए। झगड़ा बढ़ने पर अरुण ने तमंचे से दो हवाई फायर किए। उसने छत्रपाल पर भी एक फायर किया, जिससे उसके हाथ में छर्रा लगा और वह लहूलुहान हो गया। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा टीम के साथ वहां आए। घायल छत्रपाल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद गांव की गुस्साई भीड़ ने मौके पर मौजूद आरोपियों की एक कार और बुलेट बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। छत्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने अरुण सहवाग समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
मौके पर गई पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेजा है। उसकी तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों को नामजद किया है। आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी, बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed