{"_id":"62895387c36fef26e23783e1","slug":"firing-on-ex-mla-nephew-bareilly-news-bly485683616","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व विधायक के भतीजे पर किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व विधायक के भतीजे पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल के भतीजे रजत पर शनिवार को जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रजत साइकिलिंग के लिए घर से निकले थे। पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने श्यामगंज पुल पर उन्हें रोक लिया। जमकर पिटाई करने के बाद सोने की चेन छीन ली। फायर भी किया, जो मिस हो गया।
पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के भतीजे कर्मचारीनगर मेगा ड्रीम्स निवासी रजत कुमार के मुताबिक वह शनिवार को रोज की तरह साइकिलिंग करने के लिए सुबह लगभग छह बजे निकले थे। साइकिलिंग करते हुए जब वह श्यामगंज पुल पर पहुंचेे तभी पीछे सेे एक बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने सीधे फायर कर दिया जो मिस हो गया। इसके बाद बाइक से उतरकर दो बदमाश उनकी पिटाई करने लगे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश उनकी सोने की चेन लूटकर भाग हो गए। पीड़ित रजत का आरोप है कि नकाबपोश बदमाश उनकी हत्या के इरादे से ही आए थे। इस मामले में बारादरी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रजत की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास, लूट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।