फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing in Bithri in enmity, three women injured

Bareilly News: रंजिश में बिथरी में फायरिंग, तीन महिलाएं घायल

Fri, 11 Aug 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 11 Aug 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Firing in Bithri in enmity, three women injured
बिथरी चैनपुर। पुरानी रंजिश में बहादुरपुर करोड़ गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर फायरिंग की गई। इसमें तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरपुर करोड़ गांव के हरीश यादव का गांव के ही वीरपाल से 31 मई की रात झगड़ा हो गया था। इसमें हरीश के सिर में चोट लगी थी। तब हरीश की तरफ से वीरपाल व गांव के प्रधान हरदीप व उसके बेटों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखवाया गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। दो तीन बार दोनों पक्षों में झगड़े हो चुके हैं। पुलिस मामले को समझाकर शांत करा देती है।
विज्ञापन

बुधवार रात हरीश के मित्र मोर सिंह के घर नामकरण का कार्यक्रम था। आरोप है कि दावत के बाद हरीश और मोरपाल ने वीरपाल के घर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। जब वीरपाल ने इसका विरोध किया तो हरीश और मोरपाल अपने साथियों के साथ वीरपाल के घर में घुस गए। लाठी डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डंडा लगने से वीरपाल की पत्नी राजवती बेटी पूजा व भाई की पत्नी सुमित्रा घायल हो गई। शोर सुनकर वीरपाल की तरफ से प्रधान हरदीप, अंकुर पाठक निकल आए। फ़िर दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, तब सब भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने हरीश और मोरपाल को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed