फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fireworks seller's license cancelled for not providing rental agreement

Bareilly News: किरायानामा न देने पर निरस्त किया आतिशबाजी विक्रेता का लाइसेंस

Tue, 14 Oct 2025 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Fireworks seller's license cancelled for not providing rental agreement
बरेली। रजिस्टर्ड किरायानामा नहीं दे पाने पर डीएम ने आतिशबाजी के थोक विक्रेता का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। जबकि, शालिनी सिंह को एक बार फिर नया लाइसेंस दिया गया है। इसी तरह अधिकतर थोक विक्रेताओं के लाइसेंस का नवीनीकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में 59 थोक विक्रेताओं को लाइसेंस जारी हैं। आतिशबाजी सामग्री निर्माण एवं भंडारण के लिए चार लाइसेंसधारी हैं। बताया जा रहा है कि इज्जतनगर के भगवानपुर निवासी सखावत हुसैन का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

आंवला तहसील के फरजंदनगर सिरौली के शराफत शाह और बारादरी में दुर्गानगर फेज-एक गोल गेट के निवासी आशीष सिंघल भी रजिस्टर्ड किरायानामा नहीं दे पाए हैं। आशीष सिंघल का लाइसेंस भी नवीनीकृत नहीं हो सका है। इन्हें किरायानामा प्रस्तुत करने के लिए एक दिन का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव एन्क्लेव की बीनू गंगवार के लाइसेंस नवीनीकरण में प्रस्तावित बिक्री स्थल मुड़िया अहमदनगर के संबंध में अभी अधिकारियों के निरीक्षण की रिपोर्ट नहीं आई है। बहेड़ी के मोहल्ला रामलीला के आनंद कुमार गुप्ता के लाइसेंस की अवधि भी छह महीने पहले समाप्त हो चुकी है। इनमें नवीनीकरण की कार्रवाई चल रही है।

इनको जारी हुए नोटिस : नवाबगंज के कहारन मोहल्ला के शंभू दयाल के लाइसेंस की अवधि 31 मार्च 2025 को पूरी हो गई थी। बताया जा रहा है कि कारोबार आबादी क्षेत्र में होने से डीएम ने रविवार को नोटिस जारी कर दिया है। दो-तीन दिन में जवाब देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed