{"_id":"68f8261e0913c515250807d4","slug":"fireworks-caused-fires-at-several-places-with-fire-engines-on-the-run-bareilly-news-c-4-vns1074-750700-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आतिशबाजी से कई जगह भड़की आग, दौड़ती रही दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आतिशबाजी से कई जगह भड़की आग, दौड़ती रही दमकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहरी इलाके में दिवाली की रात आतिशबाजी से कई जगह आग लगी। खासतौर से प्रेमनगर इलाके में कई जगह घर व दुकान में आग लगने की सूचना पर दमकल टीम दौड़ती रही। आठ जगह जाकर टीम ने आग पर काबू पाया।
एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि दिवाली की रात पौने चार बजे चंद्रलोक अस्पताल के पास दवा की दुकान में आग लग गई। शटर बंद होने से खतरा था, लेकिन हौज पाइप से आग बुझाकर आसपास भवनों को सुरक्षित कर लिया। रात डेढ़ बजे किला दाऊजी मंदिर के पास सारिका के पुराने मकान में लकड़ियों में आग लग गई। फायर स्टेशन सिविल लाइन से टीम तुरंत पहुंची और आग पर काबू पाया। राधेश्याम एनक्लेव स्थित वीरेंद्र सिंह के घर सिलिंडर में आग लगी तो रसोई में फैल गई। टीम ने आग बुझा दी। आदर्श नगर कॉलोनी में रात नौ बजे आग की सूचना मिली, स्थानीय लोगों ने ही आग बुझा दी। सेटेलाइट के रोडवेज वर्कशॉप में रात दस बजे टायर कक्ष के पास पुराने कपड़ों में आग लगी, वर्कशॉप कर्मियों ने ही इसे बुझा लिया, टीम वहां पहुंची पर लौट आई।
प्रेमनगर में धोबी चौराहे के पास विजय सक्सेना के टेंट हाउस में लगी आग गोदाम मालिक ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझा दी। रात पौने 11 बजे जिंगलबेल स्कूल की ऊपरी मंजिल पर प्लास्टिक की टिन और तिरपाल में आग लगी, जिसे स्कूल कर्मचारियों ने बुझा दिया। सूरजभान डिग्री कॉलेज के पास लकड़ियों और पत्तों में आग लगी। ऊपर बिजली लाइन भी थी, फायर टीम ने इसे तत्काल बुझा लिया। बी ब्लॉक, राजेंद्र नगर में वात्सल्य मिश्र के घर के पास पत्तों के ढेर में आग लगी। ब्यूरो