{"_id":"673bb868ad32a7cd76052d44","slug":"fire-safety-arrangements-will-be-tested-in-all-hospitals-bareilly-news-c-4-bly1015-524055-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सभी अस्पतालों में परखे जाएंगे अग्नि सुरक्षा के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सभी अस्पतालों में परखे जाएंगे अग्नि सुरक्षा के इंतजाम
विज्ञापन
बरेली। अग्नि सुरक्षा के मानक पूरे नहीं मिलने पर सोमवार को जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने ओपीडी और एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) समेत अन्य वार्डों और यूनिटों का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, विद्युत सुरक्षा अधिकारी को चिकित्सालय में अग्नि व विद्युत सुरक्षा संबंधी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही, ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए चिकित्सकों, स्टाफ आदि को प्रशिक्षित करने और पूर्वाभ्यास कराने की हिदायत दी। ओपीडी में पहुंचने वाले मरीज की हर हाल में जांच कराने की बात कही।
चार सदस्यीय टीम करेगी पड़ताल
अस्पतालों की फायर सेफ्टी ऑडिट के लिए गठित होने वाली टीम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, विद्युत सुरक्षा अधिकारी समेत संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी भी शामिल रहेंगे। जिलाधिकारी ने इन्हें शासन से जारी दिशा-निर्देश का अनुपालन कराने के लिए कहा है। इससे पूर्व महिला चिकित्सालय में अग्निशमन संबंधी पूर्वाभ्यास भी कराया गया।