फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire is raining in Vaishakh, hot air is making one sick

Bareilly News: वैशाख में बरस रही आग, बीमार बना रही गर्म हवा

Sun, 28 Apr 2024 04:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Fire is raining in Vaishakh, hot air is making one sick
बरेली। वैशाख में बढ़ता तापमान और गर्म हवा के थपेड़े बच्चों को बीमार बना रहे हैं। वयस्क भी डिहाइड्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की कतार लग रही है। शनिवार को अधिकतम पारा 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने फिलहाल गर्म हवा का सितम जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सप्ताहभर में पारा तेजी से बढ़ा है। 41 डिग्री के आंकड़े को छूकर फिलहाल शनिवार को यह 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिला अस्पताल की ओपीडी में इसका सीधा असर दिख रहा है। डायरिया व डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। शनिवार दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण खिड़की से लेकर ओपीडी, दवा वितरण काउंटर तक आपाधापी रही। तेज बुखार, उल्टी, दस्त के चपेट में आए 118 बच्चों को दिखाने के लिए अभिभावक पहुंचे थे। इनमें से छह बच्चे भर्ती किए गए। वार्ड में पहले से ही 12 बच्चों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


भीषण गर्मी की वजह से तीन सौ बेड अस्पताल में नेत्र व त्वचा रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। शनिवार को 227 मरीजों को देखा गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय के मुताबिक गर्मियों में तेज धूप और धूल भरी हवा के चलते आंखों में लाली, दर्द, सूजन की समस्या बढ़ती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल के मुताबिक अब खुजली के मरीज बढ़े हैं। इसकी वजह स्वच्छता का अभाव, पसीने से भीगे कपड़े पहने रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज पेट संबंधी रोग और डिहाइड्रेशन के आए। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सतीश चंद्रा के मुताबिक गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने और गर्मी से पाचन क्रिया प्रभावित होने से हालत ज्यादा खराब हो रही है।


बीते सप्ताह तापमान के उतार-चढ़ाव पर गौर करें अधिकतम पारा 37 से 41 डिग्री तक जा पहुंचा। शनिवार को भी यह 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। 20 अप्रैल की रात पारा 25 डिग्री पहुंचा था, जो बीच में चार डिग्री लुढ़का। अब फिर यह 24.6 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक नमी का स्तर 30 से 50 फीसदी होने से गर्मी का अहसास ज्यादा हो रहा है।
-
बीते एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
26 अप्रैल 41.2 24.6
25 अप्रैल 38.2 19.5
24 अप्रैल 38.9 22.6
23 अप्रैल 37.8 22.6
22 अप्रैल 37.1 24.0
21 अप्रैल 38.6 22.7
20 अप्रैल 39.3 25.0
नोट : आंकड़े डिग्री सेल्सियस में।
बरतें सावधानी
- ज्यादा देर धूप में न रहें। बाइक चलाते समय हेलमेट लगाएं।
- ताजा भोजन करें। खुला, बासी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।
- पेय पदार्थ में फल का जूस, नींबू पानी, ताजा पानी खूब पीएं।
- ज्यादा तला, मसालेदार भोजन न करें। आरामदायक कपड़े पहनें।
- दोपहर 12 से तीन बजे के बीच धूप में मेहनतकश कार्य से बचें।
- रात में गर्मी लगने पर नहाएं नहीं बल्कि पैरों को पानी में डुबोएं।
- खाली पेट और बगैर पानी साथ लिए घर से बाहर नहीं निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed