{"_id":"5ea09a988ebc3e90571a2c5b","slug":"fire-in-three-shops-of-shahdana-railway-ground-bareilly-news-bly4034812194","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहदाना रेलवे ग्राउंड की तीन दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहदाना रेलवे ग्राउंड की तीन दुकानों में लगी आग
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जली दुकान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शाहदाना रेलवे ग्राउंड में बनीं तीन दुकानों में देर रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। बुधवार तड़के दुकानों से लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिकों ने ग्राउंड में डेरा जमाए रहने वाले स्मैकियों पर आग लगाने का शक जाहिर किया है।
बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला पुराना शहर निवासी एजाज, शाहिद और हामिद की दुकानें थाने के सामने शाहदाना रेलवे ग्राउंड में हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार तड़के उन्हें दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने जाकर देखा तो वहां रखी लकड़ियां और कबाड़ का सामान जलकर राख हो चुका था। पुलिस के मुताबिक, सुबह आग लगने की जानकारी होने पर बिजली सप्लाई बंद कराके अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दुकान मालिकों का कहना है कि दुकानों के आसपास स्मैकियों का अड्डा है। उन्हें शक है कि किसी स्मैकिए ने ही नशे में आग लगाई है।