फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out on the third floor of tent warehouse in Biharipur

बिहारीपुर में टेंट गोदाम की तीसरी मंजिल पर लगी आग

Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out on the third floor of tent warehouse in Biharipur
टेंट गोदाम में लगी आग।
तंग गली में बमुश्किल पहुंची फायर ब्रिगेड, फिर खराब हो गया मोटर
विज्ञापन

घनी आबादी के बीच हुआ हादसा, लोगों की मदद से बुझाई गई आग
बरेली। बिहारीपुर की बेकरी वाली गली में मंगलवार शाम टेंट गोदाम की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। पहले तो उसका पानी खत्म हो गया फिर मोटर खराब हो गया। जैसे-तैसे उसे ठीक किया गया और फिर लोगों की मदद से आग बुझाई जा सकी।
बिहारीपुर चौकी के पीछे बेकरी वाली गली में अशरफ का टेंट हाउस का तीन मंजिला गोदाम है। उससे कुछ ही दूरी पर अशरफ का घर है। मंगलवार शाम करीब छह बजे अशरफ ने अपनी छत से देखा कि गोदाम की तीसरी मंजिल से धुआं और लपटें निकल रही हैं। आसपास के लोगों ने भी शोर मचा दिया। इस पर बिहारी चौकी इंचार्ज सनी चौधरी मौके पर पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस बीच लोगों ने अपने घरों से पाइप लगाकर आग बुझानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि तंग गली होने के चलते फायर ब्रिगेड की छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन उसमें पानी नहीं था। दूसरी गाड़ी पहुंची तो उससे छोटी गाड़ी में पानी भरा गया लेकिन जब आग बुझाने की बारी आई तो उसका मोटर नहीं चला। जैसे-तैसे उसे ठीक करके दमकल टीम खिड़की और जीने से तीसरी मंजिल पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि आग ज्यादा विकराल नहीं थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से तीसरी मंजिल पर रखे गद्दे, शामियाने आदि सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से दहशत में आए पड़ोसी
अशरफ का टेंट का गोदाम तंग गली में है, जिसके चलते फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी का वहां तक पहुंचना असंभव है। इस स्थिति को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। उनका कहना था कि अगर आग ज्यादा विकराल होती तो छोटी गाड़ी से उस पर काबू पाना मुश्किल होता। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसों से भी नहीं ले रहे सबक
बिहारीपुर और बड़ा बाजार घनी आबादी वाले इलाके हैं। आए दिन यहां आग लगने से हादसे भी हो रहे हैं, इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं। न तो लोग खुद ही यहां से गोदाम हटा रहे हैं और न ही प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए कोई पहल की जा रही है। इसके चलते घनी आबादी के बीच बने ये गोदाम लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
पूर्व में हुई आग की घटनाएं
नवंबर 2020 : दिवाली वाली रात बड़ा बाजार की गली नवाबान में पंकज कुमार के टेंट गोदाम में आग लग गई। उनका घर भी चपेट में आ गया। इस हादसे में उनकी पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
जनवरी 2019 : कटरा मानराय में प्रमोद टेक्सटाइल क्लॉथ शॉप में रात 11 बजे आग लगी थी। घनी आबादी वाले इलाके में इस घटना के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी गली संकरी होने के चलते सौ मीटर दूर ही फंस गई।
दिसंबर 2018 : कुतुबखाना स्थित रहमानी मार्केट में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो पहुंच गई लेकिन घटनास्थल तक पानी पहुंचाने के लिए दमकल कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

अक्तूबर 2017 : शास्त्री मार्केट की मनिहारन गली में जूतों के शोरूम में भीषण आग लगी थी। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड तंग रास्तों के चलते अटक गई। बमुश्किल मौके पर पानी पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed