{"_id":"6599ba6a0aac9ef564040fb1","slug":"fire-in-power-house-disrupts-supply-to-50-villages-aonla-news-c-183-1-sbly1007-2078-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिजलीघर में आग लगने से 50 गांवों की आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिजलीघर में आग लगने से 50 गांवों की आपूर्ति बाधित
Sun, 07 Jan 2024 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
आंवला। भमोरा रोड स्थित 132 केवीए बिजलीघर में आग लगने की वजह से क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने की वजह से हीटर-ब्लोअर भी नहीं चल पाए। कड़ाके की ठंड में ग्रामीण परेशान होते रहे। प्रथमदृष्टया रेंगने वाले जानवर के बिजलीघर में घुसने की वजह से फ्लैश ओवर की बात सामने आई है।
हादसा शनिवार को शाम करीब चार बजे हुआ। आग लगने से स्पाउट जल गया। इससे देहात के सभी फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। रमनगला, मोतीपुरा, पथरा, सेंधा, दिगोही, सियूलिया, करुआताल, टांडा सहित अन्य गांवों में जब कई घंटे तक बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने बिजलीघर पर संपर्क किया।
इस पर उन्हें फॉल्ट की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जल्द ही आपूर्ति शुरू करने का दावा किया हालांकि, देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अधिशासी अभियंता ओपी पाल ने बताया फ्लैश ओवर की वजह से स्पाउट जल गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। टीम लगाकर फॉल्ट की मरम्मत शुरू कराई है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। संवाद