{"_id":"5f63b66f8ebc3e32a7795335","slug":"fire-in-furniture-market-bareilly-news-bly4201952168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमार टाकीज के पीछे फर्नीचर मार्केट में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमार टाकीज के पीछे फर्नीचर मार्केट में लगी आग
विज्ञापन
बरेली। कुमार टाकीज के पीछे स्थित फर्नीचर मार्केट में बृहस्पतिवार रात करीब पौने नौ बजे आग लग लगी। इससे एक होटल, फर्नीचर और रेडीमेड गारमेंट्स की दो दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। करीब दो घंटे में फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
कुमार टाकीज के पीछे आजमनगर जाने वाले रोड पर फर्नीचर और रेडीमेड गारमेंट्स की करीब दो दर्जन दुकानें हैं। बृहस्पतिवार को बाजार बंदी का दिन होने के चलते दुकानें बंद थीं, सिर्फ गरीब नवाज होटल खुला था। रात करीब पौने नौ बजे लोगों ने होटल के पीछे स्थित एक दुकान से आग की लपटें निकलती देखीं तो वहां हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई और करीब दो दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। फर्नीचर की दुकानों में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग पल-पल विकराल रूप लेती जा रही थी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस बीच सभी दो दर्जन दुकानों में सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की दहशत के चलते फर्नीचर मार्केट के पास स्थित मस्जिद और मकानों से भी लोग बाहर निकल आए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।