फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fire broke out in the post office due to short circuit in bareilly

Bareilly News: डाकघर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कंप्यूटर समेत काफी सामान जलकर राख

Sat, 01 Apr 2023 10:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Apr 2023 10:11 AM IST
सार

बिशारतगंज स्थित डाकघर में शनिवार तड़के करीब चार बजे भीषण आग लग गई, जिससे कंप्यूटर समेत काफी सामान जल गया। 

विज्ञापन
fire broke out in the post office due to short circuit in bareilly
डाकघर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कस्बा बिशारतगंज स्थित डाकघर में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। सुबह-सुबह हुई आग की घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंप्यूटर समेत काफी सामान जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह चार बजे बिजली आई। बताया गया है कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने से डाकघर में आग लग गई। टहलने निकले लोगों ने डाकघर से लपटें निकलता देखी तो घटना की जानकारी हुई। लोगों ने पोस्टमैन मुरारी लाल को सूचना दी। 
विज्ञापन


इस बीच आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में कंप्यूटर और हजारों दस्तावेज जलकर राख हो गए। फर्नीचर भी जल गया। पोस्टमैन ने घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों और पुलिस को दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed