फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire broke out in the electric board of the district hospital due to short circuit in Pilibhit

Pilibhit News: जिला अस्पताल में बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी, बंद कराई ओपीडी

Thu, 24 Oct 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 12:59 PM IST
सार

पीलीभीत के जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। सर्जरी ओपीडी के बाहर बिजली के पैनल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन
Fire broke out in the electric board of the district hospital due to short circuit in Pilibhit
इसी बोर्ड में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट होने की वजह से बिजली के पैनल बोर्ड में आग लग गई। जिससे अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। आननफानन ओपीडी को बंद कराया गया। बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। स्टाफ ने अग्निशामक यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया गया।  

विज्ञापन


धमाकों के साथ निकलीं लपटें 
बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10:00 बजे जिला अस्पताल के कमरा नंबर सात में सर्जरी ओपीडी चल रही थी। कमरे के गेट के बाहर गैलरी में बिजली का पैनल बोर्ड लगा हुआ है। इसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। धमाकों के साथ बोर्ड से लपटें निकलने लगीं। इससे ओपीडी में कतार में लगे मरीज भागने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हादसे में दो महिलाओं की मौत: स्कूटी से घर जा रही थीं दोनों... रोडवेज बस ने कुचला; मंजर देख सहम गए लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बंद कराई ओपीडी 
अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। ओपीडी बंद करा दी गई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में लगे अग्निशामक यंत्र की मदद से जैसे तैसे आग पर काबू पाया। कुछ देर बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बाद में ओपीडी जिला अस्पताल के दूसरे कमरे में शुरू कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed