फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two women died after being crushed by a roadways bus on highway in Bareilly

हादसे में दो महिलाओं की मौत: स्कूटी से घर जा रही थीं दोनों... रोडवेज बस ने कुचला; मंजर देख सहम गए लोग

Thu, 24 Oct 2024 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। छुट्टी के बाद स्कूल से घर जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र और अनुदेशक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two women died after being crushed by a roadways bus on highway in Bareilly
महिलाओं के फाइल फोटो, बस के नीचे दबी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर हरियाणा की रोडवेज बस की टक्कर के बाद बस के बंफर में फंसकर स्कूटी करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र पंकज शर्मा (48) और अनुदेशक रूचि शर्मा (30) की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी के बाद बुधवार दोपहर को दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं। 

विज्ञापन


लेखपाल कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा पत्नी भूदेव शर्मा संविलियन विद्यालय निवड़िया में शिक्षामित्र थीं। शाहजहांपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अनुदेशक रुचि शर्मा पत्नी ललित शर्मा उसी स्कूल में अनुदेशक थीं। बुधवार को छुट्टी के बाद दोनों फतेहगंज पूर्वीं आ रही थीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

तेज रफ्तार से आ रही थी बस 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचसिया मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद स्कूटी बस के बंफर में फंस गई थी। चालक ने बस नहीं रोकी। इससे बंफर में फंसकर स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा देख लोगों की रूह कांप गई थी। 

स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे बस को रुकवाया। हेलमेट होने के बावजूद पंकज को गंभीर चोटें आईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रुचि शर्मा को बरेली के अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन

हाईवे पर पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ा कैंटर, चालक की मौत
फतेहगंज पूर्वी में ही हाईवे पर सिमरा गांव के पास पंक्चर खड़े कैंटर वाहन से दूसरा कैंटर भिड़ गया। हादसे में नैनीताल के कालाढूंगी निवासी चालक नूर हसन (35) की मौत हो गई। पंक्चर टायर बदल रहे बलरामपुर निवासी दुर्गेश के साथ ही नूर हसन के साथ केबिन में बैठे खलासी को चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed