Bareilly News: बरेली सिटी से चलने वाली डेमू ट्रेन के इंजन में डीजल रिसाव, धुआं उठने से मचा हड़कंप
डेमू ट्रेन के पिछले इंजन में डीजल के रिसाव के कारण धुआं उठने लगा था। रेलवे के कर्मचारियों ने आग पर बुझाकर डीजल रिसाव की समस्या को ठीक किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विस्तार
बरेली सिटी से चलने वाली डेमू ट्रेन सोमवार को बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई। ट्रेन के पिछले इंजन में सोमवार सुबह धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था। धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। घटना बिलवा के पास की है। गनीमत रही कि समय रहते आग को बुझा दिया गया, जिससे बड़ी घटना टल गई।
इंजन से हो रहा था रिसाव
डेमू ट्रेन बरेली सिटी और उत्तराखंड के काशीपुर के बीच चलती है। इस ट्रेन में ज्यादातर दैनिक यात्री सफर करते हैं। सोमवार सुबह डेमू ट्रेन तय समय से बरेली सिटी से रवाना हुई। बिलवा और नगरिया कला के बीच ट्रेन के पिछले इंजन से धुआं निकलने लगा। इसकी जानकारी होने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। नीचे उतरकर देखा तो इंजन से डीजल का रिसाव हो रहा था।
घटना के बाद पूरी ट्रेन को खाली करा दिया गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। इंजन के डीजल टैंक को दुरुस्त किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। बताया गया कि शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठ रही थीं। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली काशीपुर डेमो ट्रेन के इंजन में धुआं उठा था। डीजल रिसाव ठीक होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.