{"_id":"64a08cfbcd3940c22904ddd4","slug":"fire-broke-out-due-to-leaking-cylinder-scorched-mother-daughter-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-8-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, मां-बेटी झुलसी
Sun, 02 Jul 2023 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरौली। मोहल्ला प्यास में खाना बनाते समय सिलिंडर लीक होने से लगी आग से मां-बेटी झुलस गई। आग से रसोई घर में रखा सारा सामान जल गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार सुबह 10 बजे मोहल्ला प्यास निवासी राशिद की पत्नी अमीरजहां और उसकी पुत्र आरफा खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। इस कारण रसोई घर में रखा सारा सामान जल गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह से मां-बेटी को रसोई घर से निकाला और आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद झुलसी हालत में मां-बेटी को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को सिलिंडर की डिलीवरी हुई थी। जब सिलिंडर की जांच की तो वह लीक हो रहा था। इसकी शिकायत डिलीवरी मैन से की थी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया। अगर सिलिंडर बदल दिया जाता तो हादसा नहीं होता।