फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire brigade rescues eagle stuck in manjha in Budaun

चाइनीज मांझे में फंसी चील: पुलिस हुई नाकाम तो फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, दो घंटे चला रेस्क्यू, तब बची जान

Mon, 03 Jul 2023 06:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 06:56 PM IST
सार

नगर पालिका परिषद कार्यालय के गेट पर एक पेड़ चील मांझे में फंस गई। उसे बचाने के लिए दो घंटे तक रेस्क्यू चला। पहले पुलिस पहुंची और चील को मांझे से निकालने का प्रयास किया। नाकाम होने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया। तब जाकर चीन को बचाया जा सका।  
 

विज्ञापन
Fire brigade rescues eagle stuck in manjha in Budaun
फायर ब्रिगेड ने किया चील का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास रविवार रात चाइनीज मांझे की चपेट में एक चील आ गई। स्थानीय लोगों ने जब पेड़ पर चाइनीज मांझे में फंसीं चील को फड़फड़ाते देखा तो पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को सूचना दी। उनकी सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद सीढ़ी लगाकर मांझा काटकर चील को मुक्त कराया गया।

विज्ञापन


पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के मुताबिक रविवार रात करीब पौने आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि नगर पालिका परिषद के गेट पर खड़े पेड़ पर एक चील चाइनीज मांझे में फंस गई है। उसके एक पंख में चाइनीज मांझा उलझ गया है, जिससे चील पेड़ पर लटकी हुई है। कुछ लोगों का कहना था कि चील दोपहर के समय से लटकी थी लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: आधी रात घर के दूसरे कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, आहट होने पर जागा पति; मच गई चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बुलाई फायर ब्रिगेड

सूचना पर पहुंचे पशु प्रेमी ने सबसे पहले नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारियों को कॉल की, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने छह सड़का चौकी इंचार्ज उपदेश कुमार को सूचना दी। वह तुरंत सिपाहियों को लेकर वहां आ गए लेकिन चील को चाइनीज मांझे से मुक्त नहीं करा पाए। थक हारकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। 

ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान

रात करीब दस बजे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी नगर पालिका परिषद पहुंचे। कुछ कर्मचारी सीडी लेकर नगर पालिका भवन की छत पर चढ़ गए। वहां से उन्होंने पेड़ पर सीढ़ी लगाई और मांझा काटकर चील को छुड़ाया। इसकी सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम पहुंच गई। पशु प्रेमी ने चील को वन दरोगा अशोक कुमार को सौंप दिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed