चाइनीज मांझे में फंसी चील: पुलिस हुई नाकाम तो फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी, दो घंटे चला रेस्क्यू, तब बची जान
नगर पालिका परिषद कार्यालय के गेट पर एक पेड़ चील मांझे में फंस गई। उसे बचाने के लिए दो घंटे तक रेस्क्यू चला। पहले पुलिस पहुंची और चील को मांझे से निकालने का प्रयास किया। नाकाम होने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया। तब जाकर चीन को बचाया जा सका।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास रविवार रात चाइनीज मांझे की चपेट में एक चील आ गई। स्थानीय लोगों ने जब पेड़ पर चाइनीज मांझे में फंसीं चील को फड़फड़ाते देखा तो पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा को सूचना दी। उनकी सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद सीढ़ी लगाकर मांझा काटकर चील को मुक्त कराया गया।
पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा के मुताबिक रविवार रात करीब पौने आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि नगर पालिका परिषद के गेट पर खड़े पेड़ पर एक चील चाइनीज मांझे में फंस गई है। उसके एक पंख में चाइनीज मांझा उलझ गया है, जिससे चील पेड़ पर लटकी हुई है। कुछ लोगों का कहना था कि चील दोपहर के समय से लटकी थी लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
ये भी पढ़ें- UP News: आधी रात घर के दूसरे कमरे में प्रेमी के साथ थी पत्नी, आहट होने पर जागा पति; मच गई चीख-पुकार
पुलिस ने बुलाई फायर ब्रिगेड
सूचना पर पहुंचे पशु प्रेमी ने सबसे पहले नगर पालिका प्रशासनिक अधिकारियों को कॉल की, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्होंने छह सड़का चौकी इंचार्ज उपदेश कुमार को सूचना दी। वह तुरंत सिपाहियों को लेकर वहां आ गए लेकिन चील को चाइनीज मांझे से मुक्त नहीं करा पाए। थक हारकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।ये भी पढ़ें- मैं खान हूं, मुसलमान हूं...आतंकी नहीं: यूट्यूब पर है किंग तौहीद खान के नाम से चैनल, मिले ये वीडियो, अफसर हैरान
रात करीब दस बजे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी नगर पालिका परिषद पहुंचे। कुछ कर्मचारी सीडी लेकर नगर पालिका भवन की छत पर चढ़ गए। वहां से उन्होंने पेड़ पर सीढ़ी लगाई और मांझा काटकर चील को छुड़ाया। इसकी सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम पहुंच गई। पशु प्रेमी ने चील को वन दरोगा अशोक कुमार को सौंप दिया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.