{"_id":"6aec18ad680863013608465b","slug":"fire-breaks-out-bareilly-delhi-janrath-bus-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बरेली-दिल्ली जनरथ बस के पहिए जाम होने से लगी आग, 32 यात्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बरेली-दिल्ली जनरथ बस के पहिए जाम होने से लगी आग, 32 यात्री बाल-बाल बचे
Thu, 05 Nov 2026 11:18 AM IST
Mukesh Kumar
रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:18 AM IST
सार
बरेली दिल्ली के बीच चलने वाली बरेली डिपो की जनरथ बस में बुधवार रात मुरादाबाद के मूडापांडे के पास आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
जनरथ बस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली डिपो की बरेली-दिल्ली जनरथ बस में बुधवार रात आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 32 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। यह घटना मुरादाबाद के मूडापांडे के पास हाईवे पर हुई। हादसा रात 12:00 बजे के बाद हुआ, जब ज्यादातर यात्री नींद में थे। बस के पिछले पहिए जाम होने को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे पहले 2024 में बरेली-कानपुर रूट की एक एसी जनरथ बस में भी आग लगी थी। बरेली डिपो के वर्कशॉप में बसों की मरम्मत में लगातार लापरवाही सामने आ रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली: ऑनलाइन गेम के बहाने ठगी करने के छह आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख रुपये और सोने के छह बिस्किट बरामद
विज्ञापन
मरम्मत में लापरवाही
बरेली परिक्षेत्र में रोजाना 10 से ज्यादा बसें मरम्मत में लापरवाही के कारण जगह-जगह खड़ी हो जाती हैं। मंगलवार को दो बसों का स्टेरिंग फेल हुआ था। बुधवार को तीन बसों के टायर फटे। इन घटनाओं में भी यात्रियों की जान पर बनी थी। वर्कशॉप में मरम्मत के नाम पर बड़ा खेल होने की बात कही जा रही है।