फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR lodged against two personnel of private communication company

Bareilly News: निजी संचार कंपनी के दो कर्मियों पर एफआईआर दर्ज

Wed, 09 Aug 2023 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 09 Aug 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against two personnel of private communication company
बरेली। निजी संचार कंपनी के कर्मचारियों ने रविवार को आधी रात बिना अनुमति के सुभाषनगर के पटेल विहार में खोदाई कर डाली। भूमिगत बिजली की केबल कटी तो 3,000 से अधिक घरों की आपूर्ति ठप हो गई। सुभाष नगर के अभियंता तो सोमवार को सुबह से निजी कंपनी के कर्मचारियों का सहयोग लेकर केबल ठीक कराने में जुट गए थे, लेकिन जब मुख्य अभियंता ने नाराजी जताई तो अवर अभियंता ने सुभाषनगर थाने में तहरीर दी। जेई की तहरीर पर मंगलवार को प्रशांत कुमार व सूरज, रिलायंस जियो पॉवर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर सुभाषनगर कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एफआईआर में प्रशांत कुमार के उस फोन नंबर का उल्लेख है जिससे अवर अभियंता के पास काॅल आई थी पर उनका और उनके सहयोगी रहे सूरज के पते का उल्लेख नहीं है। पते पुलिस को विवेचना में तलाशने होंगे। अवर अभियंता एसएल गुप्ता ने बताया कि जो उन्हें पता लगा है उसके मुताबिक फाइबर केबल डालने के लिए मशीन से इन प्रतिनिधियों ने खोदाई कराई थी। इसी दौरान बीडीए टू फीडर की भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई। केबल क्षतिग्रस्त होने के बाद गड्ढे में मिट्टी भरकर निजी कंपनी के कर्मचारी भाग गए। बिजली कर्मचारियों ने फाॅल्ट तलाशा तो कई घंटे लगे जिससे 16 घंटे तक आपूर्ति ठप रही थी।
विज्ञापन

कोट-


अगर कोई कंपनी बिना अनुमति के खोदाई करते हैं और बिजली लाइन को क्षतिग्रस्त होती है तो एफआईआर दर्ज कराने की जिम्मेदारी संबधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता की है। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। - राजीव कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन



40.50 लाख की क्षति, कंपनी से होगी वसूली
बरेली। मुख्य अभियंता ने बताया कि 40.50 लाख रुपये की वसूली निजी कंपनी से की जाएगी, क्योंकि केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। केबल काटने का जो अपराध निजी कंपनी के कर्मचारियों ने किया उसकी जांच पुलिस कर रही है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंता पुलिस साक्ष्य देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article