फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR Lodged against the man and his father who accused the Mahant of Manauna Dham in Bareilly

Bareilly: मनौना धाम के महंत पर आरोप लगाने वाले युवक व उसके पिता पर रिपोर्ट, टावर पर चढ़कर किया था हंगामा

Sat, 08 Mar 2025 01:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 01:50 PM IST
सार

मनौना धाम के महंत और उनके भाइयों पर ढोंग करने का आरोप लगाना युवक को ही भारी पड़ गया। युवक और उसके पिता के खिलाफ पुलिस ने ही रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
FIR Lodged against the man and his father who accused the Mahant of Manauna Dham in Bareilly
रोहित यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के आंवला में मोबाइल टावर पर चढ़कर मनौना धाम के महंत पर ढोंग करने समेत अन्य आरोप लगाने वाले रोहित यादव और उसके पिता तेजपाल उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महंत पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। शुक्रवार को एसआई नितेश कुमार शर्मा की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन


आंवला के मनौना में निर्माणाधीन खाटूश्याम मंदिर के महंत ओमेंद्र चौहान और उनके भाई योगेंद्र चौहान पर मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी युवक रोहित यादव ने बृहस्पतिवार को गंभीर आरोप लगाए थे। उसने खुद व अपने परिवार वालों की जान को खतरा भी बताया। रोहित दोपहर 12 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया और महंत व उनके भाई को गालियां देता रहा। उसने यह भी आरोप लगाया कि महंत ढोंग कराते हैं। उसे व उसके परिवार को परेशान करने के लिए पुलिस से सांठगांठ कर पहले भी रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा रही। पुलिस ने बमुश्किल उसे भरोसा देकर उतारा। आंवला थाने में देर रात तक दोनों पक्षों के बीच फैसले को लेकर बात भी चलती रही, लेकिन शुक्रवार को रोहित व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एसआई नितेश कुमार शर्मा का कहना है कि रोहित का पिता उसको उकसा रहा था। यह लोग किसी को चोट पहुंचा सकते हैं और कानून- व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के पिता ने भी दी तहरीर
महंत के भाई पर आरोप लगाते हुए रोहित के पिता तेजपाल की ओर से भी तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि रोहित ने योगेंद्र को 26 हजार रुपये देकर मनौना धाम परिसर में किराये पर दुकान ली थी। इसी दुकान से वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। दो महीने पहले बिना पूर्व सूचना उसकी दुकान को उखाड़ कर फेंक दिया गया। दुकान का काफी सामान भी ले गए। इसके बाद उनके बेटे के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज करा दी। बृहस्पतिवार की देर रात तक प्रकरण को लेकर भाजपा के कई छुटभैय्या नेता भी दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिए थाने में डटे रहे। 

सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि नाजायज तरीके से दबाव बनाकर मांग मनवाने के लिए युवक टावर पर चढ़ा था। शिकायत सामान्य तरीके से भी की जा सकती थी। पिता-पुत्र का आपराधिक इतिहास है। हल्का इंचार्ज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed