{"_id":"67fa5ee9f21c4d753304a35a","slug":"fir-lodged-against-20-accused-for-case-of-assault-in-bareilly-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले भंडारे में भिड़े दो पक्ष, फिर पुलिस चौकी में मारपीट, 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले भंडारे में भिड़े दो पक्ष, फिर पुलिस चौकी में मारपीट, 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 12 Apr 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Apr 2025 06:09 PM IST
सार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले दो पक्षों के लोग भिड़ गए थे। सड़क और पुलिस चौकी में दोनों ने एक-दूसरे से मारपीट की थी। इस मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्ष भंडारे के दौरान भिड़ गए। बाद में शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे तो वहां भी मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इज्जतनगर पुलिस ने उपद्रव करने वाले 15 नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वाकया दो दिन पहले का है। शाम के वक्त भंडारे में मारपीट के बाद दोनों पक्ष नैनीताल हाईवे स्थित बैरियर वन चौकी पुलिस से शिकायत करने पहुंचे थे। चौकी की पुलिस इज्जतनगर थाने में गणना परेड के लिए आई हुई थी। चौकी पर मौजूद दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट और उपद्रव हो गया। उपद्रव होने से नैनीताल हाइवे जाम हो गया। यातायात व्यवस्था कुछ देर के लिए ठप हो गई। इज्जतनगर थाने और चौकी पुलिस के पहुंचने पर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
इन लोगों पर लगा आरोप
तत्कालीन चौकी प्रभारी संजय सिंह के मुताबिक सूचना पाकर जब पुलिस नैनीताल हाईवे पर पहुंची तो देखा नगरिया परीक्षित निवासी एक पक्ष के अर्जुन, आशीष, मुंशीलाल, सुनील, संदीप, अजीम अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष के धीर सिंह, कार्तिक, प्रदीप, किशनलाल, धर्मदास, बिहारीलाल, विनो और दिनेश से झगड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों पक्ष एकदूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से जानलेवा हमले कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच हुए उपद्रव के कारण दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रवी भाग गए। पुलिस ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।