फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir in fraud against bjp leader

भाजपा नेता आर्येंद्र समेत 11 लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 18 Jul 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
fir in fraud against bjp leader
बरेली। धोखाधड़ी और जालसाजी कर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और उसे कई लोगों को बेच देने के आरोप में एडीजी के आदेश पर भाजपा नेता आर्येंद्र मिश्रा समेत 11 लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फन सिटी की गली नंबर तीन में रहने वाले जसवंत सिंह उर्फ गुड्डू प्रधान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक वह और उनके चाचा लोटन सिंह पार्टनरशिप में जमीनों की खरीदफरोख्त करते हैं। उन्होंने इज्जतनगर क्षेत्र में एक जमीन खरीदकर उस पर प्लॉट बनाकर बेचे थे लेकिन मूल काश्तदार की मृत्यु के कारण इस जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जसवंत का आरोप है कि भाजपा के जिला कार्यसमिति सदस्य आर्येंद्र मिश्रा ने अपने साथी मान सिंह, प्यारेलाल, श्यामा देवी, भीमसेन, शिव कुमार जायसवाल, विनोद खन्ना, धर्मपाल उर्फ पप्पू, सर्वेश उर्फ कक्कड़, भानु प्रताप पटेल और रक्षपाल गुप्ता के साथ जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर लिए। इसके बाद कई लोगों को फर्जी बैनामा कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी और रंगदारी मांगने लगे। जसवंत ने आर्येंद्र मिश्रा से जान का खतरा भी बताया है। एडीजी के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने भाजपा नेता समेत 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed