फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FIR against six in fake land deed case

Bareilly News: फर्जी जमीन के बैनामा मामले में छह पर एफआईआर, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

Mon, 24 Jun 2024 05:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
FIR against six in fake land deed case
आंवला। कोर्ट के आदेश पर विधवा ने छह लोगों पर फर्जी कागजात तैयार कर उसके पति की जमीन का बैनामा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना सिरौली के गांव मेन गौटिया मजरा गुरगांव निवासी महिला रामवती का आरोप है कि तीन साल पहले उनके पति गोर्वधन लाल की मौत हो गयी थी। पति की मृत्यु के बाद से वह नगला सुमाली जरगवां जिला बुलंदशहर में रहने लगी तो गांव के ही आरोपियों ने षड्यंत्र करके फर्जी तरीके से पति की गांव स्थित कृषि भूमि में बतौर वारिस नाम दर्ज करा लिए, जबकि पति की मौत के बाद उनकी संपत्ति की वह कानूनन वारिस थीं।
महिला ने बताया कि आरोपियों ने सांठगांठ करके जमीन का बैनामा लभारी गांव निवासी के हक में करा दिया। उनको जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तहसीलदार कार्यालय में अपने वारिस होने के साक्ष्य प्रस्तुत किए और कार्रवाई की मांग की। इसी से रंजिश मानते हुए आरोपियों ने उनको गाली-गलौज करते हुए पिटाई भी की और धमकी भी दी।
विज्ञापन

मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद जब कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट में गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चन्द्रपाल, सोमपाल, प्रहलाद, कमलेश, प्रेम सिंह, बाबू राम के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed