{"_id":"bd5e84eb9a38a01979fbb274e5c7a20d","slug":"find-low-consumption-electrical-equipment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कम खपत वाले विद्युत उपकरण लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम खपत वाले विद्युत उपकरण लगाएं
बरेली
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चीफ इंजीनियर ने कहा है कि उर्जा बचत और संरक्षण में कम खपत वाले उपकरण सहायक होते हैं। इससे बिल भी कम आएगा। साथ लोगों को अब परंपरागत उपकरण इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार शाम उर्जा बचत और संरक्षण गोष्ठी विषय पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने बिजली बचत पर जोर दिया। मुख्य अतिथि विद्युत चीफ इंजीनियर बीके शर्मा ने कहा कि परंपरागत बल्ब आदि इस्तेमाल करने से बिल ज्यादा आता है। इससे सिस्टम भी प्रभावित होता है। इसलिए उपभोक्ता एलईडी बल्ब और पांच स्टार रेटिंग वाले उपकरण लगाना चाहिए। इससे सुरक्षा और बचत दोनों ही संभव हैं। एसई शहर मनोज पाठक ने कहा कि व्यापारी आने प्रतिष्ठानों पर कैपिसेटर अवश्य लगाएं, इससे उर्जा बचत होगी। पाठक ने बताया कि विभाग उर्जा बचत करने के लिए सिस्टम सुधार कर रहा है। ओवरलोड लाइनें व्यवस्थित हो रही हैं।
प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारी उर्जा बचत के प्रति पूरी तरह सजग है। गोष्ठी में मिले टिप्स पर सर्कुलर जारी किया जाएगा। बैक्मा अध्यक्ष संजीव चांदना ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम और अभियान जारी रहेंगे और कम बिल करने वाले उपभोक्ता सम्मानित होंगे। सुदेश अग्रवाल, रविंद्र यादव, विपिन गुप्ता, नवीन अग्रवाल, दर्शन लाल, राजेश जसौरिया आदि ने विचार रखे। इस मौके पर बरेली इलेक्ट्रीकल कांट्रेक्टर एसोसियेशन चुनाव में जीते पदाधिकारी सम्मानित किए गए।