फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   finally Nida got the gunner

आखिर निदा को मिल ही गया गनर

Mon, 29 May 2017 01:20 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Mon, 29 May 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
finally Nida got the gunner
finally Nida got the gunner - फोटो : finally Nida got the gunner
आला हजरत खानदान की बहू रहीं निदा खान की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने उनको गनर उपलब्ध करा दिया है। भाजपा के विधायकों ने प्रशासन से निदा को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था। अब भी अपने शौहर शीरान और उनके मुरीदों से जान का खतरा होने की बात पर कायम है। आला हजरत खानदान की बहू निदा खान का अपने शौहर से तलाक को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा है। ये मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। निदा ने शौहर शीरान रजा खां और उनके मुरीदों से जान का खतरा बताकर प्रशासन से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पार्टी के दो विधायक पप्पू भरतौल और केसर सिंह गंगवार निदा की सुरक्षा पर बात करने के लिए पिछले दिनों उसके घर गए थे। विधायकों ने निदा को प्रशासन से सुरक्षा दिलाने का भरोसा दिलाया था। बाद में दोनों विधायकों ने जिलाधिकारी डा. पिंकी जोवल को निदा को गनर उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा। दोनों विधायकों के अनुसार जिलाधिकारी ने मोबाइल से उनको निदा की सुरक्षा के लिए गनर देने की सूचना दी। निदा खान ने भी इस बात की पुष्टि की कि उनके पास सुरक्षा के लिए गनर दिए जाने का फोन आया है। हालांकि देर रात तक गनर निदा के घर नहीं पहुंचा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed