{"_id":"6838cd05600fc154000b7c69","slug":"fight-your-fear-boldly-you-will-achieve-success-bareilly-news-c-4-lko1064-651369-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डर का करें डटकर मुकाबला, मिलेगी कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डर का करें डटकर मुकाबला, मिलेगी कामयाबी
विज्ञापन
नवाबगंज। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में डर रहता है। जो इसका डटकर मुकाबला करते हैं, वहीं कामयाब होते हैं। अगर कोई समस्याएं हो तो घबराएं नहीं। उसका सामना करें।
जरूरत हो तो पुलिस की मदद लें। आपकी एक कॉल पर पुलिस तुरंत मदद के लिए पहुंचेगी। समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का काम है। साइबर अपराध से बचाव के लिए सोशल मीडिया से दूर रहें। जरूरत पर इसका सीमित इस्तेमाल करें। अमर उजाला की ओर से बृहस्पतिवार को एसएसटी पब्लिक इंटर काॅलेज क्योलड़िया में आयोजित पुलिस की पाठशाला में ये बातें एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहीं। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
साइबर थाना प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया पर चल रहे ऑनलाइन गेम से दूर रहें। ओटीपी या अन्य निजी जानकारी किसी से शेयर न करें। सीओ गौरव सिंह ने बच्चों को इमरजेंसी नंबर के बारे में बताया। यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक देवेश कुमार ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को स्मृति चिह्न और अमर उजाला की ईयर बुक देकर सम्मानित किया गया। काॅलेज के प्रबंध निदेशक सुरेंद्रवीर गंगवार, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर उपनिरीक्षक अलका खारी, निशा व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद