फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight for seats in trains and buses, illegal vehicles are causing havoc

Bareilly News: ट्रेनों-बसों में सीट के लिए मारामारी, अवैध वाहन कर रहे डग्गामारी

Fri, 17 Nov 2023 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 17 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fight for seats in trains and buses, illegal vehicles are causing havoc
बरेली। दिवाली और भैया दूज के बाद लोग काम पर लौटने लगे हैं। वहीं, छठ पूजा की वजह से पूर्वांचल और बिहार के कामगार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य शहरों से घर लौट रहे हैं। इस वजह से ट्रेनों व बसों पर यात्रियों का दोहरा दबाव पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ रही। बसों में भी सीट को लेकर यात्रियों के बीच मारामारी होती रही। डग्गामार वाहन संचालक यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

त्योहारों की वजह से नियमित ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग चल रही है। विशेष ट्रेनों में भी सीटें तेजी से फुल हो रही हैं। विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद भी ट्रेनों पर दबाव कम नहीं हो रहा। छठ पूजा के दौरान 17 से 19 नवंबर तक ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होगी। दून एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 17 से 19 नवंबर तक 129, 86, 110, थर्ड एसी में 46, 32, 35 वेटिंग है। कोलकाता एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी में 100, 97, 96, थर्ड एसी में 25, 31, 28 वेटिंग है।
विज्ञापन

देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस के स्लीपर में इन तारीखों में 88, 46, 43, थर्ड एसी में 29, 27 ,32 और श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर में 72, 65, 65, थर्ड एसी में 41, 30, 23 वेटिंग है। अर्चना एक्सप्रेस के स्लीपर में 74, 56, 32, थर्ड एसी में 12, 16, 18 वेटिंग हैं। इन तीन दिनों में अन्य ट्रेनों की भी यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल के जिलों के लिए सीधी बस सेवा
छठ पूजा पर रोडवेज पूर्वांचल के जिलों के लिए सीधी बस सेवा उपलब्ध कराएगा। दिल्ली और लखनऊ रूट पर बसों को बढ़ाया गया है। गोरखपुर, गोंडा, बलिया, बस्ती, बहराइच के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। बरेली और रुहेलखंड डिपो की 10 नई बसों को लखनऊ और पूर्वांचल के रूटों पर लगाया गया है।

कार्तिक पूर्णिमा की भी चल रही तैयारी
27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। रेलवे और रोडवेज ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। रोडवेज कार्तिक पूर्णिमा के दौरान कछला, गढ़मुक्तेश्वर, हरिद्वार, राजघाट के लिए अतिरिक्त बसों को लगाएगा। रेलवे ने भी इस दौरान चार पैसेंजर ट्रेनों में कोच बढ़ाने के साथ कई ट्रेनों को गंगा घाटों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed