{"_id":"67348e12877f61870e01f3cf","slug":"fight-between-uncle-and-nephew-in-bareilly-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाफिजगंज में चाचा-भतीजों में हुई मारपीट, बीचबचाव करने आई दादी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाफिजगंज में चाचा-भतीजों में हुई मारपीट, बीचबचाव करने आई दादी की मौत
Wed, 13 Nov 2024 05:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 13 Nov 2024 05:08 PM IST
सार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में चाचा-भतीजों में झगड़ा हो गया। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते चाचा-भतीजे भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई, जिससे हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया। उपचार के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
गांव सुंदरी निवासी मिथलेश कुमारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सोमवार सुबह उसके पति हरपाल चारपाई पर लेटे थे। तभी पुरानी रंजिश के चलते भतीजे कैलाश, वीरपाल, विनीत, अशोक ने उनके घर आए और हरपाल को लाठी-डंडों से पीटने लगे। उन्हें सास रामश्री बचाने आई तो उन्हें भी पीटा गया।
विज्ञापन
घटना में हरपाल और उनकी मां रामश्री (80 वर्ष) गंभीर घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायल को उपचार को भेजकर उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरे पक्ष कैलाश ने भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दूसरे पक्ष के कैलाश चंद्र और उसका भाई वीरपाल घायल हुआ है।
विज्ञापन
UP News: अवैध कॉलोनी पर चला बीडीए का बुलडोजर... ध्वस्त कराया निर्माण; जांच परख कर ही खरीदें प्लॉट
बुधवार को उपचार के दौरान घायल रामश्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि चाचा भतीजों में मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।