{"_id":"67e1b8f4a88d6d64ce0e6304","slug":"fight-between-two-parties-over-tying-animals-misbehavior-with-police-video-goes-viral-bareilly-news-c-4-1-bly1039-605760-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस से अभद्रता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पशु बांधने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, पुलिस से अभद्रता, वीडियो वायरल
विज्ञापन
भुता। पशु बांधने को लेकर महिला व दूसरे पक्ष में झगड़ा होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की गई है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की ओर से चार के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।
रविवार दोपहर धन देवी व दूसरे पक्ष के वेदराम ,रक्षपाल, अनूप कुमार, बुद्ध रतन के बीच रास्ते में पशु बांधने को लेकर झगड़ा व गाली गलौज हो गया। सूचना पर देवल चौकी प्रभारी रनवीर सिंह मौके पर पहुंचकर झगड़ा करने वालों को पकड़ने की कोशिश की। तभी दबंगों ने चौकी इंचार्ज से खींचतानी के बाद हाथापाई कर दी। इसका वीडियो भीम आर्मी के नेता रवि सागर ने एक्स पर वायरल कर दिया है। इसमें भीम आर्मी के नेता रवि सागर व उनके पक्ष के लोग पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन वीडियो में इस की पुष्टि नहीं हो रही है।
इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि महिला व दूसरे पक्ष में झगड़ा होने की सूचना पर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचकर झगड़ा को शांत करना चाह रहे थे, लेकिन आरोपी उनसे भी अभद्रता करने लगे। इसका मुकदमा पीड़ित महिला धन देवी की तरफ से चारों के विरुद्ध दर्ज कराया गया है। संवाद