फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fight again in raw lockup,Attacked the prisoner with a blade

Bareilly News: कच्ची हवालात में फिर मारपीट, बंदी पर किया ब्लेड से हमला

Tue, 25 Jul 2023 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Fight again in raw lockup,Attacked the prisoner with a blade
बरेली। कचहरी की कच्ची हवालात में मारपीट और हमले की घटनाएं आम होती जा रही हैं। सोमवार को एक और बंदी ने इसी तरह के आरोप लगाए। जानलेवा हमले के आरोपी अलहज ने दूसरे बंदी पर ब्लेड से हमला करने और एक दरोगा पर रुपये मांगने का आरोप भी लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना था कि उसने खुद ही ब्लेड मारा है।
विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र के सैलानी निवासी अलहज को कोतवाली पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। वहां उसके पेट पर ब्लेड लगने के जख्म थे। डॉक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। अलहज ने मीडिया को बताया कि एक साल पहले सैलानी में इरफान नाम के शख्स पर फायरिंग की थी। इसी मामले में उसे बारादरी पुलिस ने जेल भेजा था। सोमवार को उसकी कोर्ट में पेशी थी। उसे कचहरी की कच्ची हवालात में बंद किया था।
विज्ञापन

अलहज ने आरोप लगाया कि सुभाषनगर निवासी बंदी नरेंद्र ने उस पर कच्ची हवालात में ब्लेड से कई हमले किए। नरेंद्र जेल में छोटी हवालात में और वह बड़ी हवालात में था। अलहज ने कहा कि उसने दो हजार रुपये देकर एक दरोगा से बाहर का खाना मंगाने के लिए कहा था। दरोगा ने इस काम के पांच हजार रुपये बताए। मना करने पर दरोगा उससे रंजिश मानने लगा और नरेंद्र से हमला करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, कोतवाल हिमांशु निगम का कहना है कि हवालात में आकर बंदी सुविधाओं की पेशकश करते हैं। उन्हें नियम-कायदे बताने पर झूठे आरोप लगाते हैं। अलहज भी इसी तरह के आरोप लगा रहा है। उसने खुद ही ब्लेड मारा है, ब्लेड उसे कैसे मिला, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed