{"_id":"673256a8c5aac76b180e6934","slug":"fight-after-bike-accident-angry-people-burnt-bike-bareilly-news-c-4-1-bly1039-519812-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाइक दुर्घटना के बाद मारपीट, आक्रोशित लोगों ने जलाई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाइक दुर्घटना के बाद मारपीट, आक्रोशित लोगों ने जलाई बाइक
विज्ञापन
जलती बाइक। स्रोत: ग्रामीण
मीरगंज। थाना क्षेत्र में रात आठ बजे एक बाइक दुर्घटना के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने युवक को मारपीट कर बाइक में आग लगा दी। इस दौरान दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करा दिया। सीसीटीवी फुटेज देखकर बवाल मचाने वाले करीब छह लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार नानदार गंज सिरौली के निवासी विपिन कुमार, जो अपनी मौसी के घर मनकरा में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह समाप्त होने के बाद मैरिज हॉल से मनकरा जा रहे थे। रास्ते में चुरई दलपतपुर के पास उनकी बाइक से किसी को टक्कर लग गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बढ़ने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें चुरई के लोगों ने विपिन और उनके साथियों पर हमला कर दिया। इस घटना के दौरान विपिन के साथी वहां से जान बचाकर भाग निकले, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख आक्रोशित भीड़ ने विपिन की बाइक में आग लगा दी, जिससे बाइक जलकर पूरी तरह राख हो गई।
इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विपिन के मौसेरे भाई सुनील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सीओ गौरव सिंह और इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई, तब तक बाइक जल चुकी थी। खबर लिखे जाने तक सीओ मीरगंज पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ जारी है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मांगी गई है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अब कोई तनाव की स्थिति नहीं है।
- गौरव सिंह, सीओ
संवाद