फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fifth cutoff released in Bareilly College today is the last day of admission

Bareilly News: बरेली कॉलेज में पांचवीं कटऑफ जारी, प्रवेश का आज आखिरी दिन

Sun, 27 Aug 2023 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fifth cutoff released in Bareilly College today is the last day of admission
बरेली। बरेली कॉलेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीकॉम और बीएससी मैथ में प्रवेश हो चुके हैं। बीए और बीएससी बायो की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पांचवीं कटऑफ जारी हुई है। कॉलेज के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश का रविवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश नियंत्रक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद दावों पर सुनवाई नहीं होगी। किसी भी विवाद की स्थिति में विश्वविद्यालय का निर्णय अंतिम होगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी कॉलेज के सेमिनार कक्ष में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक संपर्क कर सकते हैं। कई प्रयास के बावजूद फीस जमा करने में दिक्कत होने पर फीस रसीद का स्क्रीनशॉट लेकर सेमिनार कक्ष में संपर्क करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

कटऑफ (बीएससी बायो)
सामान्य महिला 66.667 से 65.644
ओबीसी ओपन 68.072 से 66.691
ओबीसी महिला 66.675 से 66.667
एससी ओपन 58.896 से 55.190
एससी महिला 55.010 से 49.489
कटऑपॅ (बीए)
सामान्य महिला 58.395 से 56.606
ओबीसी ओपन 61.495 से 60.689
ओबीसी महिला 60.667 से 60.327
एससी ओपन 53.101 से 50.828
एससी महिला 50.669 से 49.693

गौण विषय द्वितीय सेमेस्टर का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने 29 अगस्त को प्रस्तावित बीए के गौण (माइनर) विषय के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब अंग्रेजी साहित्य प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 29 अगस्त को, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद, हिंदी भाषा पुराने व नए पाठ्यक्रम, अंग्रेजी साहित्य द्वितीय प्रश्नपत्र पुराने और नए पाठ्यक्रम की परीक्षा एक सितंबर को होगी। समय सुबह आठ से 10 बजे तक रहेगा। रक्षा विज्ञान/सैन्य अध्ययन की परीक्षा दो सितंबर को होगी। समय सुबह 11 से एक बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed