{"_id":"606a158e8ebc3e8ceb0ee2be","slug":"fierce-fire-in-the-forest-of-old-district-jail-bareilly-news-bly442825524","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी जिला जेल के जंगल में फिर भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी जिला जेल के जंगल में फिर भीषण आग
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास के घरों में भरा धुआं, कई पेड़ भी जलकर नष्ट
विज्ञापन
बरेली। पुरानी जिला जेल के जंगल में रविवार को फिर आग गई जिसमें कई पेड़ भी जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने भीषण होती आग पर काबू पाया।
रविवार दोपहर सुबह जिला जेल के बाहर जंगल में जमीन पर बिखरी सूखी घास और पत्तियों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग काफी जगह में फैल गई और कई पेड़ों को भी चपेट में ले लिया। दूर-दूर तक आग का धुआं दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों ने पहले तो खुद पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड और इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज पंत पहुंचे। करीब आधा घंटे मेहनत कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बता दें कि दो दिन पहले भी जिला जेल के जंगल में आग लग गई थी।

धुआं भरा तो घरों से निकले लोग
फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंच जाने से हादसा तो टल गया लेकिन आसपास के घरों में धुआं भर गया। इससे खांसते हुए लोग परेशान होकर घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि पीछे की दीवार टूटी होने के कारण स्मैकिए और जुआरी जंगल में आकर बैठते हैं। हो सकता है कि उन्हीं में से किसी ने वहां जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकी हो जिसकी वजह से आग लग गई हो।
विज्ञापन
आग से 14 बीघा गेहूं की फसल राख
बिथरी चैनपुर। रविवार शाम बिथरी चैनपुर के गांव आलमपुर गजरौला में रहने वाले बुंदन खां के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई, तब तक 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बुंदन खां ने बताया आग कैसे लगी, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन