फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   feud in the Ala Hazrat family after Ajmer case

अजमेर प्रकरण: अब दरगाह आला हजरत परिवार में तकरार, इस मुलाकात के बाद से शुरू हुआ यह विवाद

Wed, 01 Feb 2023 10:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 01 Feb 2023 10:53 AM IST
सार

अजमेर शरीफ दरगाह के खादिमों और बरेलवी संप्रदाय के अनुयायियों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके बाद सलमान मियां ने गरीब नवाज दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती से मुलाकात की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। 

विज्ञापन
feud in the Ala Hazrat family after Ajmer case
अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम से मिले थे जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शरीफ प्रकरण के बाद अब दरगाह आला हजरत परिवार में तकरार शुरू हो गई। उस्ताद-ए-जमन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कैफ ने मंगलवार को अपनी वंशावली जारी कर आला हजरत परिवार से अपने रिश्ते का खुलासा किया है। मौलाना कैफ ने सोमवार को काजी हिंदुस्तान असजद मियां के दामाद सलमान मियां और अजमेर शरीफ के ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती की मुलाकात पर सवाल उठाया था। इसके बाद सलमान मियां ने मौलाना कैफ को पहचानने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन

 
शनिवार रात सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह के खादिमों और बरेलवी संप्रदाय के अनुयायियों के बीच मारपीट हो गई थी। इसके कुछ ही घंटे बाद सलमान मियां ने गरीब नवाज दरगाह के खादिम सरवर चिश्ती से मुलाकात की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद ही यह पूरा विवाद शुरू हुआ। हालांकि सलमान मियां ने देर रात माफी मांग ली थी। 

विज्ञापन

मौलाना कैफ बोले- सलमान मियां के नोटिस का जवाब देंगे 

सलमान मियां और मौलाना कैफ के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ जंग छेड़ दी है। आला हजरत परिवार के सदस्य मौलाना कैफ को खुद से जुड़ा हुआ बता रहे हैं। वहीं, सलमान मियां ने अभी तक चुप्पी साध रखी है। मौलाना कैफ रजा खां कादरी ने कहा कि सलमान मियां सिर्फ असजद मियां के दामाद हैं। वह खानदानी लोगों और उनके रिश्तों से वाकिफ नहीं हैं। नोटिस भेजने पर उन्होंने कहा कि वह इसका जवाब देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कैफ हमारे परिवार के सदस्य'

आला हजरत परिवार के सदस्य और इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने मौलाना कैफ को अपना भतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि मौलाना कैफ के परदादा अल्लामा हसन रजा खां आला हजरत के सगे नवासे और आला हजरत के छोटे भाई अल्लामा हसन रजा खां के सगे पोते हैं। 

इसलिए आला हजरत से इनका रिश्ता दोनों ओर से है। वहीं, मुफ्ती आजम हिंद के नवासे और परिवार के वरिष्ठ सदस्य मौलाना मोहम्मद सिराज रजा खां ने कहा कि मौलाना कैफ आला हजरत के मझले भाई के बेटे हैं। मौलाना कैफ के ताऊ मोहम्मद मुस्तफा रजा के बेटे उवैस रजा खान के बेटे की औलाद हैं। 

सोहेब मियां ने विवाद को बताया शर्मनाक 

खानकाह रजविया नूरिया तहसीनिया के प्रबंधक सोहैब रजा खां ने कहा कि गरीब नवाज दरगाह और आला हजरत दरगाह के लोगों के बीच का विवाद शर्मनाक और अफसोसजनक है। मसलक-ए-आला हजरत के नारों से अजमेर शरीफ के खादिमों की नाराजगी समझ से परे है। मजार में आस्था रखने वालों को बरेलवी ही माना जाता है। दरगाह पर हाजिरी देने वालों को भी बरेली के बुजुर्गों के तरीके पर अमल करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि गरीब नवाज की बड़ी शान और बड़ा मर्तबा है। वहां हाजिरी अदब से देना चाहिए, न कि शोर गुल और नारेबाजी करें। सलाम से अगर विवाद का अंदेशा है तो दिल में पढ़ सकते थे, इस तरह के झगड़े की नौबत तो न आती। जो कुछ हुआ वह दुखद है। इसका गलत संदेश गया है। खादिम खुद को सूफी बताते हैं, उनका काम है दूसरों की गलती को माफ कर देना है। मगर दरगाह अजमेर शरीफ के खादिमों ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने मारपीट में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed