{"_id":"6ad7b49109a4ea40400a5120","slug":"fertilizer-trader-and-his-friend-shot-following-an-argument-at-a-roadside-eatery-dhaba-bareilly-news-c-4-bly1015-992102-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ढाबे पर बहस के बाद खाद व्यापारी और दोस्त को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ढाबे पर बहस के बाद खाद व्यापारी और दोस्त को मारी गोली
Wed, 21 Oct 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर (बरेली)। हाईवे किनारे स्थित मुंशी ढाबे पर खाने के दौरान हुए विवाद में की गई चार राउंड फायरिंग में खाद व्यापारी अंकित गुप्ता व उनके दोस्त प्रेम शर्मा को गोलियां लगीं, जबकि आरोपी राजेश प्रताप सिंह के सिर पर चोट आई है। तीनों का इलाज बरेली के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने व्यापारी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
कस्बा निवासी खाद व्यापारी अमरपाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा अंकित गुप्ता अपने सहयोगी प्रेम शर्मा के साथ सोमवार रात 10 बजे मुंशी ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां रामगंगा कटरी के गांव खल्लपुर निवासी राजेश प्रताप सिंह नशे की हालत में बैठा था। राजेश ने प्रेम शर्मा से बेवजह बहस और गाली-गलौज शुरू कर दी। अंकित ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।
आरोप है कि इस पर राजेश ने जान से मारने की नीयत से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार फायर कर दिए। अमरपाल गुप्ता के अनुसार, दो गोलियां अंकित को लगीं, इनमें एक हाथ में और दूसरी बांह के नीचे धंस गई। एक गोली प्रेम शर्मा की हथेली में लगी, जबकि चौथा फायर मिस होने पर अंकित ने राजेश से हाथापाई कर रिवाल्वर छीन ली।
विज्ञापन
लहूलुहान हाथ से कार चलाकर अस्पताल पहुंचा अंकित
अंकित ने घटना के दौरान हौसले से काम लिया। हाथ में दो गोली लगने से खून बह रहा था। उसने राजेश का रिवाल्वर अपनी गाड़ी में रख लिया और खुद गाड़ी चलाकर फरीदपुर सीएचसी पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस के साथ अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। घायल अंकित ने आरोपी की लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस को सौंप दी। कुछ देर बाद राजेश प्रताप सिंह भी अस्पताल पहुंच गया। उसके सिर में चोट बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बरेली रेफर कर दिया।
वेटर समझकर प्रेम शर्मा पर भड़का राजेश
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अंकित खाना खाकर बाहर निकल गया और प्रेम शर्मा काउंटर पर रुपये देने लगा। इसी दौरान राजेश उसे वेटर समझकर कुछ अनाप-शनाप कहने लगा। इस पर दोनों में बहस हो गई। अंकित ने बीचब-चाव करने की कोशिश की। इस पर राजेश प्रताप सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चार फायर कर दिए।
वर्जन
अंकित गुप्ता के पिता की तहरीर पर आरोपी राजेश प्रताप के खिलाफ लाइसेंसी रिवाल्वर से जानलेवा हमला करने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का बरेली के दूसरे अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। - संदीप सिंह, सीओ फरीदपुर