फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female soldier said to Shohda - be so thin ... how do you handle a rifle

महिला सिपाही से बोला शोहदा- इतनी पतली हो... राइफल कैसे संभालती हो

Wed, 24 Feb 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Female soldier said to Shohda - be so thin ... how do you handle a rifle
demo photo

महिला सिपाही ने पकड़कर जमकर धुना, थाने से पुलिस बुलाई तो छुड़ाकर भाग निकला

विज्ञापन
फरीदपुर। गली से गुजर रही महिला सिपाही को देख एक शोहदे ने भद्दी टिप्पणी कर दी। वह उससे बोला, इतनी पतली हो राइफल कैसे संभालती हो। इस पर महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। थाने से पुलिस बल बुला लिया, लेकिन इससे पहले शोहदा महिला सिपाही को धक्का देकर भाग गया। भागते समय उसका मोबाइल वहीं गिर गया। हालांकि महिला सिपाही का कहना है कि शोहदा लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। मंगलवार को उसे मिल गया तो उसे पकड़कर पिटाई कर दी।
फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा में मंगलवार दोपहर एक शोहदा वहां से गुजर रही महिला सिपाही पर भद्दी टिप्पणियां करने लगा। उसने सिपाही से कहा कि इतनी पतली हो राइफल कैसे संभालती हो। इस पर महिला सिपाही ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। फिर फोन करके पुलिस टीम को बुला लिया। जब तक पुलिस टीम वहां पहुंचती शोहदा महिला सिपाही को धक्का देकर भाग निकला, लेकिन भागते वक्त उसका मोबाइल वहीं गिर गया। जो महिला कांस्टेबल ने अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि महिला सिपाही का कहना है कि वह नारी शक्ति के तहत लोगों के बीच जाती है। इस दौरान कई लड़कियों ने उसे बताया था कि यह लड़का उन पर भद्दे कमेंट और इशारे करता है। वह रोजाना इस मोहल्ले के चक्कर काटता रहता है। इस बात से लड़कियां काफी परेशान थीं। मंगलवार को लड़क उसे मिला तो उसने पहचान लिया और उसे पकड़कर थाने ले जाने लगी, लेकिन वह छुड़ाकर भाग गया। उसका मोबाइल वहीं गिर गया।
विज्ञापन

मामला की जानकारी नहीं है। अगर टिप्पणी करने वाला महिला कांस्टेबल को हाथों से छूटकर भाग गया तो उसे पकड़वाया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह पचौरी, इंस्पेक्टर फरीदपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed