फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female investigating officer accused of demanding a bribe.

Bareilly News: महिला विवेचक पर रिश्वत मांगने का आरोप

Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Female investigating officer accused of demanding a bribe.
नवाबगंज। थाना नवाबगंज में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर पर विवेचना में रिश्वत मांगने का आरोप है। अधिवक्ता राजीव गंगवार ने पुलिस दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रुपये देने से इन्कार करने पर महिला विवेचक ने उनसे अभद्रता की। उन्होंने बताया कि एक अपराध के मामले में पीड़िता को महिला विवेचक के सुपुर्द किया गया था। पीड़िता बालिग है। न्यायालय में उसके बयान भी कराए जा चुके हैं। उसने कोर्ट में बताया था कि वह बालिग है। मन से शादी की है और पति के साथ ही रहना चाहती है। इसके बाद भी उसको पति के पास नहीं भेजा गया। इसके संबंध में वह बुधवार सुबह 11:20 से 11:35 बजे के बीच थाने पहुंचे थे। इस दौरान महिला विवेचक ने रिश्वत में 50 हजार रुपये देने की मांग की। इन्कार करने पर अभद्रता की। यह घटना थाने में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में दर्ज हो गई। सूचना पर बार अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार साथी अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे। सभी अधिवक्ताओं ने सीसी कैमरे की फुटेज सुरक्षित कराकर निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। यदि रिश्वत मांगने की बात सत्य है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed