फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Female candidates were made to remove their mangalsutras and bangles.

Bareilly News: महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए मंगलसूत्र व चूड़ियां

Mon, 09 Feb 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Female candidates were made to remove their mangalsutras and bangles.
बरेली। सीटीईटी (सेंट्रल एलिजिबिलिटी टीचिंग टेस्ट) में रविवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र चूड़ी व सोने-चांदी के अन्य आभूषण तक उतरवा लिए गए।
विज्ञापन

बेदी इंटरनेशनल स्कूल में सुबह की पाली में पीलीभीत, बदायूं व अन्य जगहों से परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों को चेकिंग के दौरान कई बार लौटाया गया। सोने के आभूषण उतरवाने को लेकर महिला अभ्यर्थियों ने विरोध भी जताया। पूछा कि इतना महंगा आभूषण लौटकर आने पर नहीं मिला तो जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन

कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वह सिर्फ मंगलसूत्र व चूड़ी पहनकर ही आईं, इन्हें भी उतरवा लिया गया। शनिवार को इतनी सख्ती नहीं हुई। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर पारदर्शी बोतल व पाउच ही साथ ले जाने की अनुमति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रश्न उलझाऊ

चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागोजी के प्रश्न ठीक रहे, लेकिन विषय वार प्रश्नों का स्तर उलझाऊ हो गया। प्रश्नों को हल करने में बहुत समय लगा। जो जेवर उतरवाए गए, उन्हें जमा करने के नाम पर भी शुल्क लिया गया। - पूनम, पीलीभीत

निर्देशों में लिखा था कि पानी की बोतल ले जा सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं लिखा था कि गहने पहनकर प्रवेश वर्जित है। चेकिंग के चलते परेशान होना पड़ा। - आशा देवी, पीलीभीत

परीक्षा देने पहुंचे शिक्षक बोले- एसआईआर के चलते नहीं हो पाई तैयारी
परीक्षा देने के लिए रविवार को बेसिक विद्यालयों में कार्यरत कई शिक्षक भी पहुंचे। परीक्षा केंद्र के बाहर मिले आंवला के मनोज ने बताया कि मेरा विषय संस्कृत था। एसआईआर के कार्य के चलते परीक्षा की तैयारी करने के लिए समय ही नहीं मिल पाया। वहीं, रामनगर के हरिनंदन ने बताया कि पिछले तीन महीने से एसआईआर का कार्य कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा की तैयारी करने के लिए समय ही नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed