{"_id":"631cea19e866704ff72aeea7","slug":"fed-up-with-blackmailing-friend-cut-off-the-private-part-of-the-sweeper-bareilly-news-bly4971984122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोस्त ने काट दिया सफाईकर्मी का प्राइवेट पार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोस्त ने काट दिया सफाईकर्मी का प्राइवेट पार्ट
विज्ञापन
होटल अल्पाइन में ब्लैकमेलर दोस्त को बुलाकर काटा प्राइवेट पार्ट,कमरे के बाहर फैला पड़ा खून तैनात प?
बरेली। नगर निगम के संविदा सफाईकर्मी की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दोस्त ने उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। झगड़े के दौरान दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना मालगोदाम रोड के होटल अल्पाइन में हुई है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। मौके से ब्लेड भी बरामद हो गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
दिल्ली के धर्मपुरा गांधीनगर निवासी युवक की नीम की चढ़ाई इलाके में ननिहाल है। कुछ दिन पहले वह दिल्ली से यहां आकर बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर में किराए पर रहने लगा। चूंकि परिवार में और कोई नहीं है, लिहाजा वह काम की तलाश कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात नवादा शेखान में रहने वाले नगर निगम के संविदा सफाई कर्मचारी से हुई। उसने युवक को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। दोनों एक-दूसरे के घर आने-जाने लगे।
पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया एक दिन सफाई कर्मचारी ने नशा देकर उससे संबंध बना लिए। इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह युवक को ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर युवक दिल्ली चला गया, लेकिन कर्मचारी ने फिर भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। शनिवार सुबह युवक दिल्ली से बरेली आया और माल गोदाम रोड स्थित होटल अल्पाइन में कमरा बुक कर सफाई कर्मचारी को भी वहां बुला लिया। युवक ने सफाईकर्मी से पीछा छोड़ने को कहा तो दोनों में झगड़ा हो गया। गुस्से में युवक ने सफाईकर्मी का ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काट दिया।
विज्ञापन
झगड़े में युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सफाई कर्मचारी का प्राइवेट पार्ट करीब 75 प्रतिशत तक कटा होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सफाई कर्मचारी के परिवार की ओर से युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
20 हजार रुपये मांग रहा था सफाई कर्मचारी
जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने बताया कि सफाईकर्मी उससे काफी पैसा ले चुका है। शनिवार को होटल पहुंचने पर सफाईकर्मी ने 20 हजार रुपये मांगे। मना करने पर ब्लेड से हमला कर दिया। छीना झपटी में ब्लेड सफाईकर्मी के प्राइवेट पार्ट पर लग गया। युवक के गले और गर्दन पर ब्लेड से कटे के निशान हैं।
सफाई कर्मचारी के साथियों ने किया हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही सफाई कर्मचारी के तमाम साथी होटल के बाहर जमा हो गए। वे आरोपी युवक का भी प्राइवेट पार्ट काटने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। बाद में कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
होटल के कमरे में दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। इसको लेकर काफी लोग जमा हो गए थे। सफाई कर्मचारी का प्रावेट पार्ट काटा गया है। मामले की तहरीर परिजनों की ओर से दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली