फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fear of corona virus

कोरोना का डर: टैक्स अधिकारियों को आने से मना कर रहे बिल दाता

Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
fear of corona virus
बरेली। कोरोना से संक्रमण का डर कुछ इस कदर फैल रहा है कि लोग अब किसी से मिलने तक से कतरा रहे हैं। जिन निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को बिल की वसूली के लिए लोगों के घरों का चक्कर लगाना पड़ता था, सीलिंग करनी पड़ती थी। अब उनके एक फोन मात्र पर ऑनलाइन पैसे जमा हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब निगम के कर्मचारियों ने सिविल लाइन के कुछ बड़े बकाएदारों को टैक्स वसूली के लिए फोन किया और आने की बात कही। फोन करते ही बकाएदार परेशान हो उठे। उन्होंने निगम कर्मियों को आने की जहमत न करने को कहा। कहा कि वह या तो खुद आकर या ऑनलाइन पैसे जमा कर देंगे। हुआ भी यही। दोपहर बाद तक कई बकाएदारों ने या तो ऑनलाइन या फिर अपने कर्मचारियों को भेजकर पैसे जमा करवा दिए। कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि शनिवार को करीब 28 लाख से अधिक कर वसूली की गई है। वहीं, कुछ सरकारी विभागों का ग्रांट नहीं आया है। इसके चलते थोड़ी दिक्कत जरूरी है पर इसे अन्य क्षेत्रों में वसूली से कवर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

28 लाख की हुई वसूली : नगर निगम कर निर्धारण विभाग ने शनिवार को 28 लाख की वसूली की। इस दौरान अधिकतर बिल लोगों ने खुद ही आकर जमा किया। जोन एक में साढ़े तीन लाख, जोन दो में साढ़े 15 लाख, जोन तीन में साढ़े चार लाख व जोन चार में भी करीब चार लाख की वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed