फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   FAVN technology will save pigs from the trouble of CSF vaccine testing

Bareilly News: सीएसएफ वैक्सीन परीक्षण की तकलीफ से सूकरों को बचाएगी एफएवीएन तकनीक

Fri, 02 May 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
FAVN technology will save pigs from the trouble of CSF vaccine testing
बरेली। बोवाइन किडनी सेल वाली क्लासिकल स्वाइन फीवर (सीएसएफ) विदेशी वैक्सीन की गुणवत्ता परखने के लिए आईवीआरआई के वैज्ञानिकों ने वैकल्पिक मॉडल विकसित किया है। वैक्सीन की गुणवत्ता परखने के लिए सूकरों के चैलेंज टेस्ट की जरूरत नहीं। एक बार वैक्सीन लगने के 28 दिन बाद उसकी गुणवत्ता फ्लूरोसेंट एंटीबॉडी न्यूट्रलाइजेशन (एफएबीएन) तकनीक से परखी जाएगी।
विज्ञापन

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के जैविक मानकीकरण विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रणव धर के मुताबिक, सीएसएफ वायरस की चपेट में आने से सूकरों की मौत हो जाती है। इससे निजात के लिए तैयार वैक्सीन का परीक्षण सूकरों पर होता था। इस दौरान उनको बेतहाशा दर्द से गुजरना पड़ता था। इससे निजात दिलाने के लिए वैकल्पिक मॉडल करीब दो वर्ष पूर्व ही विकसित कर लिया गया था। अब सीएसएफ वैक्सीन की गुणवत्ता इसी मॉडल पर परखी जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि कोरिया और कई देशों में भी सीएसएफ वैक्सीन बोवाइन किडनी सेल कल्चर में बनती हैं। इसे भारत में आयात किया जाता है। उसके परीक्षण का कोई वैकल्पिक मॉडल न होने से सूकरों पर सीधे चैलेंज टेस्ट किया जाता था। अब वैकल्पिक एफएबीएन मॉडल विकसित किया गया है। इसमें बोवाइन किडनी वाली सीएसएफ वैक्सीन का परीक्षण सूकरों को चैलेंज किए बगैर संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन फार्मोकोपिया में प्रकाशित होगा शोध
इंडियन फार्मोंकोपिया एक्सपर्ट कमेटी (आईपीसी) ने आईवीआरआई द्वारा विकसित इस तकनीक को प्रकाशित करने पर सहमति जताई है। डॉ. प्रणव धर के मुताबिक, आईपीसी के वर्ष 2026 के संस्करण में एफएबीएन तकनीक का प्रकाशन होगा। इससे पूर्व वर्ष 2023 में सीएसएफ वैक्सीन के विकसित मॉडल संबंधी शोध का प्रकाशन वॉयरोलॉजी जर्नल में हो चुका है।
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed