फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fauntain

वृदांवन की तर्ज के फाउंटेन शो ने बांधा समां

Mon, 10 Aug 2015 01:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 10 Aug 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली। वृंदावन की तर्ज पर मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में बने म्युजिकल फाउंटेन शो ने रविावार की शाम को समा बांध दिया। भजन की धुन पर नृत्य करते रंग बिरंगे फव्वरों का आलिंगन देख मौजूद भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे।
विज्ञापन

आंखों में बसा लेने वाला यह नजारा शायद बरेली के बहुत कम लोगों ने कहीं देखा होगा। जो अब बरेली में हर शाम देखने को मिलेगा। यह म्युजिकल फाउंटेन वृंदावन के कृपालु महाराज के प्रेम मंदिर में बने म्युजिकल फाउंटेन की प्रेरणा से बनवाया गया है। भले ही उसकी जैसी भव्यता न हो मगर आकर्षण में कोई कमी नहीं है। इस फव्वारे की खासियत यह है कि भजन के सुर लय और ताल के साथ चलता है। लाइटों का रंग बदलना और बीट के साथ फव्वारों का ऊपर नीचे होना और एक दूसरे में मिल जाना मन को अलग का एहसास कराता है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि यह फाउंटेन 15 लाख की लागत से बना है जो छह माह में तैयार हो पाया। इसे दिल्ली की एक कंपनी ने बनाया है जो इस तरह का बड़े से बड़ा म्युजिकल फाउंटेन दुबई तक में बना चुकी है। इसके सिस्टम में पेन ड्राइव के जरिए भजन चलाते हैं। जो वायरिंग से फव्वारे तक जुड़ा है। इसके लिए 10 हजार स्क्वायर फिट का हाल भी नए सिरे बनवाया गया है। इसमें जब भजन के कार्यक्रम होंगे और उसकी साउंड इसके जोड़ने पर वह इसी तरह काम करेगा। उन्होंने बताया कि इसका शो अब हर शाम आधे घंटे 8 से 8.30 बजे तक हुआ करेगा और लोग इसका आनंद ले सकेंगे। इस मंदिर की शुरुआत 1960 में हुई थी तब से यह मंदिर अपनी कुछ खासियत की वजह हमेशा अलग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed