{"_id":"68d4515e0fd0060b500f45c1","slug":"faults-occurred-in-rohli-tola-sufi-tola-power-cuts-in-many-areas-even-today-baheri-news-c-4-vns1074-733076-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोहली टोला, सूफी टोला में हुए फॉल्ट, आज भी कई इलाकों में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोहली टोला, सूफी टोला में हुए फॉल्ट, आज भी कई इलाकों में कटौती
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना उपकेंद्र के 11 केवी फीडर पर बुधवार सुबह सात बजे फाॅल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 10: 30 बजे फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की जा सकी। सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र के मलूकपुर में हाई वोल्टेज आने से उपभोक्ता परेशान रहे। शाहदाना उपकेंद्र के रोहली टोला, सूफी टोला में बार-बार आपूर्ति फेल हुई। प्रेमनगर क्षेत्र के सूद धर्मकांटे के पास फाॅल्ट की वजह से बिजली संकट रहा।
सनसिटी गेट पर लगे ट्रांसफार्मर पर साफ-सफाई कराने के लिए शटडाउन लिया गया। हरूनगला की गंगानगर कॉलोनी, सुभाषनगर के नेकपुर, सिविल लाइंस क्षेत्र में भी बिजली संकट रहा। डीडीपुरम क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य के लिए शटडाउन लिया गया। इससे उपभोक्ता परेशान हुए।
पवन विहार, मोती पार्क में आज ठप रहेगी बिजली
बरेली। कुतुबखाना के मोती पार्क फीडर पर एलटी आर्मर्ड केबल डालने के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात से दोपहर दो बजे तक आपूर्ति ठप होगी। बड़ा बाजार, आर्य समाज गली, कटरा मानराय, कन्हैया लाल की गली, घंटाघर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि अनुरक्षण माह के तहत कुतुबखाना उपकेंद्र पर पावर ट्रांसफार्मर एवं 33 केवी लाइन की टेस्टिंग का काम होगा। इस वजह से उपकेंद्र के सभी फीडर पर सुबह 11 से लेकर अपराह्न तीन बजे तक ठप रहेंगे। हरूनगला उपकेंद्र से जुड़े ग्रीन पार्क, पवन विहार, टीपीनगर, हरूनगला, सुपर सिटी में सुबह 11 से लेकर अपराह्न तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीगंज के लिए लखनऊ से आएगा ट्रांसफार्मर
बरेली। सीबीगंज में दस एमवीए का ट्रांसफार्मर 23 सितंबर से खराब है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत डीडीपुरम की 33 केवी लाइन से आपूर्ति दी जा रही है। नया ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार शाम तक लखनऊ से आएगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं हुई है। नया ट्रांसफार्मर लगने पर शुक्रवार को स्थिति सामान्य हो जाएगी। ब्यूरो