{"_id":"697a77044ad3c7816c0aff79","slug":"fault-in-rain-power-failure-in-police-station-road-and-48-villages-for-16-hours-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-4059-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश में फॉल्ट, थाना रोड और 48 गांवों में 16 घंटे तक बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश में फॉल्ट, थाना रोड और 48 गांवों में 16 घंटे तक बिजली गुल
विज्ञापन
मीरगंज/दुनका। मंगलवार की रात हुई बारिश के दौरान मीरगंज और दुनका के कुछ मोहल्ले और 48 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। आठ से 16 घंटे तक लोग बिजली की किल्लत से जूझते रहे। कुछ स्थानों में सुबह तो कई स्थानों पर बुधवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
लोगों के अनुसार, बिजली गिरने से मीरगंज में थाना रोड स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया, जिससे शिवपुरी एवं थाना रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रात भर अंधेरे में रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वैकल्पिक व्यवस्था के तहत थाना रोड पर लगे दूसरे ट्रांसफार्मर से अस्थायी रूप से विद्युत सप्लाई चालू कराई। अवर अभियंता (जेई) करूणेश मिश्रा ने बताया कि सुबह होते ही दूसरे ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत/बदलाव की प्रक्रिया शीघ्र की जाएगी। वहीं, दुनका क्षेत्र में तेज हवा और बारिश के चलते पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे जाफरपुर बिजलीघर से जुड़े 48 से अधिक गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। बुधवार शाम साढ़े चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
--
एचटी लाइन का तार टूटा, हादसा बचा
शेरगढ़। हल्की बूंदाबांदी व हवा के चलते मंगलवार शाम टांडा गांव में मकान के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का विद्युत तार टूट कर मकान पर गिर गया। करंट का हल्का झटका घर में बंधे पशुओं को लगा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों की सूचना पर लाइन बंद करा दी गई, जिससे समूचा गांव अंधेरे में डूबा रहा। सुबह करीब 11 बजे विद्युत कर्मचारियों ने लाइन का तार जोड़ कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की। सगीर अहमद ने बताया कि तार के टूटने से हादसा बच गया। एसडीओ चमन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजली को बंद कर दिया गया। लाइन को ठीक करा कर सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
-- -- --
आसमान से बरसी अमृत की बूंदे, बिजली गुल
नवाबगंज/सिरौली। मंगलवार रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। वहीं, कस्बे में तेज हवा से टूटे तार से बिजली गुल हो गई। मुख्य मार्ग पर विद्युत लाइन का तार टूट जाने से मंगलवार देर रात बिजली गुल हो गई। बुधवार सुबह सात बजे के आसपास बिजली आई। एसडीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे में लाइन में फाॅल्ट आने से आपूर्ति बाधित रही है। बाद में बिजली को सुचारू करा दिया गया है। वहीं, सिरौली में मंगलवार दोपहर आंवला से सिरौली को बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई, जिससे सात घंटे देर रात्रि तक बिना बिजली के लोग रहे। इधर, नगर पंचायत की जनरेटर की लाइनों में फाॅल्ट आने के कारण आधे नगर की पथ प्रकाश व्यवस्था भी ठप हो गई। बारिश और अंधकार के कारण कस्बे में आवागमन प्रभावित रहा। संवाद