फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fault in HT line due to rain, people are suffering from humidity

Bareilly News: बारिश से एचटी लाइन में फॉल्ट, उमस से बेहाल रहे लोग

Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fault in HT line due to rain, people are suffering from humidity
बारिश से हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट होने के कारण पूरे दिन बिजली रही गुल।
फतेहगंज पूर्वी। कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली हाईटेंशन लाइन (एचटी लाइन) में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब फॉल्ट हो गया। इसके बाद से ही कस्बे सहित देहात के 100 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। इससे पहले बुधवार रात एक बजे से कस्बे की 11 हजार लाइन में फॉल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद रही थी। खबर लिखे जाने तक आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विद्युत निगम के कर्मचारी पूरे दिन फॉल्ट तलाशते रहे, लेकिन काफी मशक्कत के बाद टिसुआ के पास एक खंभे पर इंसुलेटर पंचर निकला। कुछ जगह पर पेड़ों की टहनियां भी गिरी हुई थीं, इन सब को हटाया गया और इंसुलेटर को बदलवाया गया, लेकिन फिर भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। दिन में हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। इस तरह कस्बे में 16 घंटे से अधिक व देहात क्षेत्र में 12 घंटे से अधिक आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही, जिससे एक लाख की अधिक की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी को तरस गए लोग
घरों में लगे पानी के टैंक खाली हो गए, जिसके कारण लोग बूंद -बूंद पानी को परेशान होते रहे। विद्युत निगम के कर्मियों व अधिकारियों से बिजली की जानकारी के लिए फोन करते रहे। विद्युत उपकेंद्र जाकर भी पता किया, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। अवर अभियंता राम सिंह ने बताया कि कस्बे की लाइन में फॉल्ट होने और बारिश होने से एचटी लाइन में फॉल्ट हुए थे। फॉल्ट को तलाश कर मरम्मत कार्य पूरा करने के बाद आपूर्ति शुरू करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ढकौरा गांव में 10 दिन से ट्रांसफार्मर खराब

बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढकौरा में पिछले 10 दिन से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में विद्युत लाइन के तार बेहद नीचे झूल रहे हैं। इससे अक्सर लाइन में फाॅल्ट हो जाता है। पिछले 10 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस कारण आधे से ज्यादा गांव अंधेरे में है। प्रधान पुत्र ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने व झूलते तार को ठीक कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed