{"_id":"67706b89212a1b5cfa07f379","slug":"fault-in-ht-line-due-to-light-rain-darkness-in-hundreds-of-villages-including-town-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-100984-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हल्की बारिश से एचटी लाइन में फॉल्ट, कस्बे सहित सैकड़ों गांव में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हल्की बारिश से एचटी लाइन में फॉल्ट, कस्बे सहित सैकड़ों गांव में अंधेरा
विज्ञापन
दो बार फॉल्ट होने से 12 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, लोगों के नियमित कामकाज प्रभावित
फतेहगंज पूर्वी। अंधरपुरा फीडर से फतेहगंज पूर्वी विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में हल्की बारिश होने से ही शुक्रवार रात डेढ़ बजे से ही कस्बे सहित देहात क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोगों के नियमित कामकाज प्रभावित हुए।
शनिवार सुबह बिजली निगम के कर्मियों ने सुबह लाइन को चेक किया तो पता चला कि अटैनिया, और पंप करनाल को जाने वाली ट्यूबवेल लाइन में फॉल्ट होने की वजह से विद्युत उपकेंद्र पर आने वाली लाइन भी बंद हो गई। बिजली निगम के कर्मियों ने उस तरफ की लाइन को खोल दिया, तब जाकर सुबह साढ़े नौ बजे बिजली सुचारू हो सकी। इसके कुछ देर बाद दोपहर डेढ़ बजे फिर से फॉल्ट हो गया। अस्थायी तौर पर शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। कर्मियों ने बताया कि इनायतपुर और पचोमी गांव के बीच में फॉल्ट था।
कस्बे वासियों में महेश राठौर, अतुल मिश्रा, संजीत मिश्रा, सुधीर सिंह ,अरविंद गुप्ता, नितिन सिंह का कहना है कि पिछले कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसका कोई समय ही नहीं है। सुबह में बिजली गुल रहती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को नहाने समेत आदि कार्यों में दिक्कत होती है। रविवार को अवर अभियंता से बैठक कर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, अवर अभियंता वीरू सिंह ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आ गया था। इसको सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद