फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fault in bus wiring of Bareilly depot, three foremen fined

Bareilly News: बरेली डिपो की बस की वायरिंग में फाल्ट, तीन फोरमैनों पर जुर्माना

Fri, 19 May 2023 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 19 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fault in bus wiring of Bareilly depot, three foremen fined
बरेली। रोडवेज की एसी बस में आग लगने के बाद भी प्रबंधन और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं दिख रहा। बुधवार को रुहेलखंड डिपो के डीजल पंप पर आग बुझाने के प्रबंध न होने पर आरएम समेत चार लोगों पर जुर्माना लगाया गया था। अब बरेली डिपो की बस में फाल्ट मिलने पर चार फोरमैनों पर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि की कटौती इनके वेतन से की जाएगी।
विज्ञापन

आरएम दीपक चौधरी ने बृहस्पतिवार को बरेली डिपो के वर्कशॉप का औचक निरीक्षण किया। यहां उनको अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने ग्रुप ए, बी और सी की एक-एक बस का मुआयना किया। इस दौरान एक बस की वायरिंग में फाल्ट मिला। दो अन्य बसों की वायरिंग उधड़ी मिली। आरएम ने तीनों गुपों के फोनमैनों पर पांच-पांच सौ रुपये जुर्माना लगाया। उन्होंने एआरएम संजय श्रीवास्तव से मुख्यालय स्तर से मिले दिशा निर्देशों के क्रियान्वयन को लेकर भी जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

----------
बिना वर्दी चालक को दी ड्यूटी, टाइम कीपर पर जुर्माना
बरेली। बिना वर्दी के चालक को ड्यूटी देने के मामले में आरएम दीपक चौधरी ने बरेली डिपो के टाइम कीपर चालक अनुभाग स्वदेश कुमार पर एक हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। उन्होंने निर्देश दिए बिना वर्दी के किसी भी चालक-परिचालक को बस पर नहीं भेजा जाए। ऐसा किया जाता है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed