फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fauji commits obscenity with ten year old girl in Rajdhani Express

राजधानी एक्सप्रेस में फौजी ने दस साल की बच्ची से की अश्लीलता

Tue, 29 Jun 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Fauji commits obscenity with ten year old girl in Rajdhani Express
demo photo - फोटो : demo photo

नशे में धुत था फौजी, छपरा के आसपास हुई घटना, बरेली जंक्शन के थाना जीआरपी में रिपोर्ट
विज्ञापन

बच्ची की मां का आरोप, शिकायत पर टीटीई ने नहीं की कोई कार्रवाई

बरेली। राजधानी एक्सप्रेस में नशे में धुत फौजी के 10 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की जंक्शन के थाना जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि यह छपरा के आसपास हुई लिहाजा इस केस को को वहीं ट्रांसफर किया जा रहा है। बच्ची की मां का आरोप है कि घटना के फौरन बाद उन्होंने टीटीई से शिकायत की लेकिन उसने उसे गंभीरता से नहीं लिया। इसी वजह से फौजी को पकड़ा नहीं जा सका।
गुवाहाटी की एक महिला अपनी दस साल की बेटी के साथ राजधानी एक्सप्रेस में नई दिल्ली जा रही थी। महिला के मुताबिक रात नौ बजे वह फोन पर अपने पति से बात कर रही थी। इस दौरान सामने की बर्थ पर लेटे नशे में धुत फौजी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करना लगा। महिला का ध्यान इस पर गया तो उसने फौजी की हरकत पर आपत्ति जताई। कोच में शोर मचा तो टीटीई के अलावा कई और फौजी आ गए। महिला का कहना है कि उसने टीटीई को पूरा वाकया बताया मगर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। फौजियों ने उसे चुप रहने को कहा तो वह दहशत के मारे खामोश हो गई।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक इसके बाद वह रात भर सोई नहीं। उसे स्टेशन का भी पता नहीं था। रात में ट्रेन बलिया, वाराणसी और सुबह लखनऊ रुकी लेकिन डर के मारे वह प्लेटफार्म पर नहीं उतरी। इस बीच उसने अपने पति से बात की तो उन्होंने आरपीएफ हेल्पलाइन पर घटना की जानकारी दी। सुबह सवा नौ बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ कोच में पहुंची लेकिन फौजी पहले ही उतर चुका था। महिला का कहना है कि अगर उसकी शिकायत पर टीटीई फौरन कार्रवाई करता तो फौजी पकड़ा जाता। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया कि घटना छपरा स्टेशन के आसपास की है लिहाजा केस छपरा जीआरपी को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारबाग स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर भागा फौजी

लखनऊ। बच्ची से छेड़खानी का आरोपी फौजी चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरकर भाग गया। स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
बच्ची की मां के मुताबिक आरोपी फौजी चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही उतरकर भाग गया था। चारबाग जीआरपी प्रशासन ने बताया कि जीआरपी बरेली से संपर्क करके मामले की जांच में पूरा सहयोग करेगी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे। छपरा जीआरपी का कहना है कि राजधानी एक्सप्रेस के कोच-बी 5 के रिजर्वेशन चार्ट से आरोपी फौजी को तलाशा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed