फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Father reached SSP office with newborn baby dead body in his lap

Bareilly: झगड़े के दौरान गर्भवती के पेट पर मारीं लातें, गर्भस्थ शिशु की मौत, शव लेकर SSP दफ्तर पहुंचा पिता

Fri, 28 Jul 2023 10:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 10:47 AM IST
सार

बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ नवजात का शव लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट पर लातें मारीं, जिससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Father reached SSP office with newborn baby dead body in his lap
व्यक्ति की गोद में नवजात का शव (बीच में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में 15 दिन पहले बच्चों के बीच हुई मारपीट में बड़े भी शामिल हो गए। आरोप है कि इस दौरान गर्भवती महिला के पेट पर लातें मारी गईं, इससे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शिशु का शव लेकर पीड़ित परिवार एसएसपी कार्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत की। इस पर थाना पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली।

विज्ञापन


बिथरी थाने के श्यामनगर निवासी राहुल दोपहर बाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उनकी गोद में शिशु का शव था। उन्होंने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। सात जुलाई को बरेली काम करने गए थे। घर में गर्भवती पत्नी और बेटा थे। पड़ोस के बच्चों में लड़ाई हो गई। इसमें उनके दो भाई भी थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फरहाना ने सरस्वती बन की शादी: वीरेंद्र के लिए तोड़ीं बंदिशें, बोली- बचपन से कृष्णभक्त, हिंदू बन बिताना है जीवन

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष पर लगाया यह आरोप 

दूसरे पक्ष से उनके चाचा प्रेमपाल, गंगाप्रसाद, नंदराम, बहनोई कृष्णपाल और उनके परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। उनकी गर्भवती पत्नी व बच्चे को पीटा। उनकी पत्नी के पेट पर लातें मारीं। इससे उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों की सूचना पर वह घर पहुंचे। थाने व यूपी 112 पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

राहुल ने बताया कि वह पत्नी का इलाज करा रहे थे। मंगलवार को आरोपियों ने फिर मारपीट की, इससे उनकी पत्नी की हालत और बिगड़ गई। आरोपी उसे मरा समझकर छोड़ गए। पत्नी ने बृहस्पतिवार को मृत बच्चे को जन्म दिया। मामले में एसएसपी ने बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। बिथरी पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed